बैंक लुटेरों ने दी बड़ी घटना को अंजाम, ATM मशीन काटकर लाखों का किया लूट

औरंगाबाद : औरंगाबाद में चोरों ने बुधवार की रात कटर से काटकर एक एटीएम की चोरी कर ली है। चोरी की इस घटना में एटीएम में रखे कुल चार लाख 47 हजार रुपयों की चोरी की बात सामने आ रही है। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के रानी कुआं स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से जुड़ा है। एटीएम प्रबंधन से जुड़े लोगों को इसकी सूचना मिली जिसके बाद मदनपुर पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई।

मौके पर पहुंचे मदनपुर थानाध्यक्ष ने पूरे मामले की जांच की और एटीएम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जाता है कि रात लगभग एक बजकर 31 मिनट पर एक लग्जरी वाहन से चोरों का यह गिरोह एटीएम के पास पहुंचा। एक बजकर 35 मिनट पर गाड़ी से एक चोर उतरा और एटीएम में प्रवेश किया। बाद में उसने सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया और फिर कटर मशीन से काटकर उसमे रखे रुपयों की निकासी कर आराम से चलते बना।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...

मंत्री संजय सिंह टाइगर ने विपक्ष को दी नसीहत, कहा- अपनी...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सिंह टाइगर...