Advertisement
Advertisement

Hazaribagh : एक ही एटीएम पर तीसरी बार चोरी की वारदात, एटीएम काटकर लाखों उड़ा ले गए चोर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बरही थाना अंतर्गत बरसोत में मंगलवार देर रात को एसबीआई के एटीएम से अपराधियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। यह पहली घटना नहीं है इस एटीएम में तीसरी बार घटना को अंजाम दिया गया है। पहली बार जब चोरी हुई थी, तब एटीएम मशीन को ही उखाड़ कर ले भागे थे, दूसरी बार चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन चोर असफल रहे।

ये भी पढ़ें- Breaking : बीजेपी नेताओं का तांडव कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा-मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान… 

Hazaribagh : कटर मशीन से शटर ताला काटकर लाखों का चोरी

बताते चलें कि एटीएम बरसोत निवासी मनोज कुमार प्रसाद उर्फ मणिलाल के मकान में एटीम मशीन लगा हुआ है। घटना के कुछ देर पहले पुलिस गस्ती कर रही थी। पुलिस के जाते ही काले रंग का स्कॉर्पियो से चोर पहुंचता है और कटर मशीन से शटर ताला काटकर अंदर प्रवेश कर एटीम मशीन के कैश बॉक्स को काटता है और रुपए लेकर चलते बनता है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Fire : अपर बाजार के गोविंद भंडार में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी… 

15 मिनट के अंदर घटना को अंजाम दिया जाता है। पूरी घटना मकान मालिक मनोज प्रसाद के मकान में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई है। हिटाची एजेंसी के तनवीर सिंह ने बताया कि सोमवार को 12 लाख रुपये एटीम में रखा गया था, जिसमें 5 लाख 83 हजार ग्राहकों द्वारा निकासी कर ली गयी थी बाकी बचे 6 लाख 17 हजार चोर अपने साथ ले भागे।

ये भी पढ़ें-Dhanbad : दो बच्चों की मां को हुआ प्यार, हो गई फरार, फिर प्रेमी ने पति पर कर दिया चाकू से वार… 

इससे पहले दो बार और हो चुकी है चोरी

संदेहास्पद की स्थिति वह है कि 27 जुलाई 2023 को चोरों द्वारा पूरे एटीएम मशीन को ही उखाड़ कर ले जाया गया था। उस समय 18 लाख 11 हजार 500 सौ रुपये की चोरी हुई थी। इस दौरान अपराधियों ने मकान मालिक के सवारी गाड़ी को अपने साथ ले गए थे। दो दिन बाद सवारी गाड़ी लावारिस हालत में बरामद की गई थी। उसके बाद 12 सितंबर 2024 को भी शटर का ताला काटने में सफल रहा परन्तु शायद किसी की आहट मिलने के कारण वे बैरंग लौट गये थे।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : इस विवाद में भिड़ गए दो पक्ष कि चल गया लाठी-डंडा, दो हो गए गंभीर… 

ये तीसरी घटना है जब चोरों ने निर्भीक और निडर होकर घटना को अंजाम दिया। अभी तक चोरों का सुराग जुटाने में पुलिस असफल रही। सिर्फ खाना पूर्ति करके छोड़ दिया जाता है जिसके कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है। पुलिस कप्तान अरविंद कुमार सिंह भी घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गए।

रिपोर्ट चंदन राणा

Commercial Advertisment

Nisha Bhagat Death Case: 10 मिनट का फेसबुक लाइव और फिर...

Nisha Bhagat Death Case, रांची: झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत की शुक्रवार को कथित तौर पर खुदकुशी से मौत हो गई। घटना से...

Bihar Education Department Salary Irregularity: बिहार में वेतन भुगतान के नाम...

Bihar Education Department Salary Irregularity, पटना: बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। HRMS पोर्टल पर कथित...

साप्ताहिक राशिफल (2 नवंबर से 8 नवंबर 2026): मेष से मीन...

2 नवंबर से 8 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल। जानिए इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कर