छठ महापर्व पर रेलवे अफसरो के द्वारा किया गया लकड़ी का वितरण

पलामूः छठ महापर्व को लेकर शुक्रवार को पलामू के रेलवे कॉलोनी के अफसरों के द्वारा बड़ा ही पुण्य का काम किया गया। रेलवे कॉलोनी के नजदीक टीओपी 2 थाना के सामने माता कमला देवी चिल्ड्रन शेड में छठ व्रतधारियों के बीच रेल यूनियन एवं टीटीई स्टाफ के द्वारा आम की करीब 10 क्विंटल लकड़ियों का वितरण किया गया। एडिशनल कलेक्टर सुजीत कुमार सिंह, टीटीई स्टाफ व रेल यूनियन के तमाम पदाधिकारी संयुक्त रूप से व्रतधारियों के बीच आम की लकड़ी का वितरण किया।

मौके पर एडिशनल कलेक्टर सुजीत कुमार सिंह ने रेलवे यूनियन एवं टीटीई स्टाफ की ओर से पहल किए गए इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि छठ महान पर्व है। इस व्रत में आम की लकड़ी की विशेष आवश्यकता पड़ती है, व्रतियों के लिए आम की लकड़ी उपलब्ध कराना बड़ा पुण्य का काम है। उन्होंने खासतौर पर डीटीई इंस्पेक्टर बीएम पांडे को इस कार्य के लिए सराहना किया उन्होंने लोगों से इस छठ महापर्व को मिलजुलकर उत्साह के साथ मनाने को कहा।

ये भी पढ़ें- हजारीबाग की आशु को मिला बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट ऑफ झारखंड का खिताब, माधुरी दीक्षित के हाथों मिला सम्मान

छठ में लकड़ी उपलब्ध कराना पुण्य का काम 

मौके पर टीटीई धनबाद मंडल के उपाध्यक्ष सह रेल यूनियन के संयुक्त महासचिव इंस्पेक्टर बीएम पांडेय ने कहा कि व्रतियों को प्रसाद बनाने व हवन के लिये जितनी आम की लकड़ी की जरूरत होगी उसे उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि आमतौर पर देखा जाता है कि शहर में छठ पर्व के दौरान आम की लकड़ी उपलब्ध नहीं हो पाती है। उन्होंने कहा कि रेल यूनियन एवं टीटीई स्टाफ के द्वारा पिछले 9 सालों से आम की लकड़ियों का वितरण किया जा रहा है।

छठ हो या दुर्गा पूजा सभी सामाजिक कार्यों में रेल यूनियन तन बल धन से लगा रहता है। उनका प्रयास रहता है कि रेल की छवि रेलवे का मान सम्मान बढ़े। इसके साथ ही यह भी संदेश जाए कि सरकारी नौकरी में रहकर भी समाज सेवा किया जा सकता है। मौके पर संजय पासवान ब्रांच सेक्रेटरी, रविंद्र दुबे, आरपी सिंह, दिलीप कुमार, बकुंठ यादव, शशि कांत, विजय शर्मा, राजन मिश्रा व मेंस कांग्रेस रेल यूनियन के पदाधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- गया के DM और SSP ने मोरातालाब में छठ घाटों का किया निरीक्षण

Jamshedpur Club Fight Update: डबल डाउन क्लब के बाहर खूनी झड़प...

Jamshedpur Club Fight Update: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में 'डबल डाउन क्लब' के बाहर चाकू मारने की घटना ने गंभीर रूप ले लिया...

चर्चित कोचिंग विवाद व फायरिंग मामला : खान की अग्रिम जमानत...

पटना : चर्चित कोचिंग विवाद एवं फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैजल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को पटना के प्रधान...

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : SC ने CBI जांच की मांग...

दिल्ली : भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट (SC) ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने...