जमशेदपुर में जमीन अतिक्रमण को लेकर समिति ने किया धरना-प्रदर्शन

जमशेदपुरः कदमा उलियान स्थित नील सरोवर की जमीन का अतिक्रमण किए जाने का आरोप लगाते हुए झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) के सदस्यों ने शनिवार को जमकर बवाल किया। समिति के सदस्य उलियान स्थित समाधि स्थल पर जुटे और वहां से पारंपरिक हथियार के साथ नारेबाजी करते हुए नील सरोवर पहुंचे। यहां पहले से मौजूद पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन सभी जबरन भीतर घुस आए और नारेबाजी की।

ये भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा के मुख्य न्यायाधीश और विधायक सीपी सिंह ने राज्यपाल से की मुलाकात

समिति ने बन्ना गुप्ता और टाटा स्टील पर लगाया आरोप

समिति का आरोप था कि उक्त जमीन स्वर्गीय गणेश चंद्र महतो के नाम पर है इसलिए उनके नाम का बोर्ड उक्त स्थल पर लगाया जाना चाहिए। समिति के सदस्य अनूप महतो ने बताया कि सरोवर की जमीन पर मंत्री बन्ना गुप्ता, टाटा स्टील समेत अन्य असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है जो उचित नहीं है।

इधर, डीएसपी सीसीआर अनिमेष गुप्ता, कदमा थानेदार समेत भारी संख्या में पुलिस के जवान क्यूआरटी की टीम मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया। लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े थे। सूचना मिलने पर एसडीओ पीयूष सिन्हा भी मौके पर पहुंचे और समिति के सदस्यों से वार्ता की। लगभग आधे घंटे की वार्ता के बाद भी किसी तरह का निर्णय नहीं निकला। एसडीएम ने बताया कि पूरे मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।

ये भी देखें- hazaribagh: महापर्व छठ के लिए लगा अनोखा बाजार, बिना मुनाफे का दिया जाता है छठ का सामान

Sitamarhi Cyber Fraud: Instagram पर एक क्लिक पड़ा भारी! शेयर मार्केट...

Sitamarhi Cyber Fraud: बिहार के सीतामढ़ी में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर शेयर मार्केट में कम समय में अधिक...

बिहार के सभी प्रखंडों में Model Schools शुरू, अब घर के...

बिहार सरकार ने सभी प्रखंडों में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल शुरू किए हैं। विद्यार्थियों को अब घर के पास प्लस टू तक गुणवत्तापूर्ण...

बिहार के 211 Degree Colleges से युवाओं को नई उड़ान, प्रखंडों...

बिहार के 211 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज शुरू होने से छात्रों और अभिभावकों में खुशी है। युवाओं ने कहा कि अब गांव के...