उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास ने जमशेदपुर में किया छठ पूजा

जमशेदपुरः आज जमशेदपुर स्थित सिद्धगोरा सूर्य मंदिर छठ घाट में उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास पहुंचे। छठ घाट पर रघुवर दास ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। यहां भक्तों का हर साल की भांति इस बार भी भक्तों का सैलाब देखने को मिला भारी संख्या में पहुंचे। छठवर्ती डूबते सूर्य को दिया और छठ मैया से कल्याण की प्रार्थना की। यह जमशेदपुर का सबसे बड़ा सूर्य मंदिर है जहां हर साल हजारों भक्त छठ पूजा करने पहुंचते हैं।

छठ घाटों पर क्रिकेट का लाइव प्रसारण

इस बार का छठ बहुत खास है क्योंकि इस बार पूजा के साथ विश्व कप का फाइनल मैच भी है। इसलिए इस बार छठ घाटों पर ही क्रिकेट मैच बड़ी स्क्रीन पर लाइव दिखाया जा रहा था। जिसका लुफ्त बच्चे से लेकर बूढ़े भी बैठकर ले रहे थे। छठ घाट में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए कई लोगों ने निजी घरों में छठ करने का इंतजाम किया और किसी ने छत पर बगीचे में और किसी ने कृतिम घाट बनाकर सूर्य देवता को अर्घ्य दिया।

लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर शहर की विभिन्न छठ घाट पर हजारों छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर अपने परिवार की सुख शांति और समृद्धि की कामना की। जिला प्रशासन द्वारा छठ महापर्व को देखते हुए विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौक चौराहों पुलिस बल्कि तैनाती की गई, वहीं प्रमुख नदी घाट पर गोताखोर सहित मेडिकल टीम को तैनात किया गया है।

समिति ने किया 100 फीट लंबी सेतु का निर्माण

जमशेदपुर 1 22Scope News

जमशेदपुर के स्थित बाबूडीह झरना घाट में छठ व्रतियों की सुविधा को लेकर स्थानीय युवकों के द्वारा विगत 20 वर्षों से अस्थाई सेतु का निर्माण किया जाता आ रहा है इस वर्ष भी लोहे का सेतु बनाया जा रहा है। झरना घाट स्वर्णरेखा नदी किनारे स्तिथ है लेकिन घाट और नदी के स्वच्छ जल में जाने से पूर्व क्षेत्र के गंदे पानी का बहाव होने से छठ व्रतियों को पूजा संपन्न कराने में समस्या आती है जिसे ध्यान में रखते हुए झरना घाट छठ पूजा समिति के बैनर तले क्षेत्र के युवकों के द्वारा 2002 में सेतु बनाने का निर्णय लिया और विगत 20 वर्षों से प्रत्येक वर्ष इसका निर्माण करते आ रहे हैं।

 

Jio Core Mobile Subscribers: सितंबर में जियो ने जोड़े एयरटेल से...

Jio Core Mobile Subscribers: शेयर बाजार में दमदार लिस्टिंग के बाद रिलायंस जियो के लिए टेलीकॉम सेक्टर से एक और सकारात्मक खबर सामने आई...

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...

Giridih Naxal Search Operation: पारसनाथ पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक...

गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 494 जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा...