Advertisment

उगते हुए सूर्य के अर्ध्य के बाद हर्षोल्लास के साथ छठ व्रत का हुआ समापन

छपरा : लोक आस्था का महापर्व छठ का आज समापन हो गया। छपरा के चिरांद स्थित तिवारी घाट पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उदयाचल सूर्य को अर्ध्य दिया। वहीं हर साल की तरह इस साल भी चिरांद के स्वयंसेवी संगठन यादव क्लब और कृष्ण और कृष्णा की पूरी टीम की तरफ से इस बार भी घाटों का साफ-सफाई एवं सौंदर्यकरण किया गया। वहीं पहले की अपेक्षा इस बार श्रद्धालुओं के लिए पूजा अर्चना को लेकर विशेष व्यवस्था की गई थी।

प्रशासन की तरफ से भी लगातार सहयोग से सब कुछ सफल हुआ। यहां तक की स्थानीय यादव क्लब पूजा समिति एवं कृष्ण और कृष्ण की टीम के द्वारा जगह-जगह छठ व्रतियों के लिए पूजा सामग्री का नि:शुल्क वितरण स्टॉल लगाकर किया गया। वहीं सदर डीएसपी विवेक दीप, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद आनंद और सैकड़ों पुलिस बल लगातार घाटों का निरीक्षण करते रहे और समय-समय पर लोगों को सही निर्देश भी देते रहे ताकि कोई घटना न घटे। हालांकि जो भी खतरनाक घाट थे उन्हें प्रशासन के द्वारा पहले ही प्रतिबंधित कर दिया गया था।

वहीं तिवारी घाट पर मौजूद सदर सीओ ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम के द्वारा लगातार मोनिटरिंग की जाती रही है। वहीं इस बार चिरांद तिवारी घाट की इस सुंदर व्यवस्था को देख धीरज कुमार सिंह, व्यवसायी राजेश डाबर एवं आए हुए छठ व्रतियों ने काफी सराहना की। यादव क्लब के अध्यक्ष ऋषि यादव और कृष्णा एंड कृष्णा के निदेशक स्वेतांक राय पप्पू को इस सफल आयोजन के लिए ढेर सारी बधाई दी।

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...