Advertisement
Advertisement

4 दिवसीय महापर्व छठ संपन्न, पटना में लाखों व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को दिया अर्घ्य

पटना : बिहार की राजधानी पटना में छठ पूजा के अंतिम दिन शुक्रवार यानी आठ नवंबर को श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। लाखों की संख्या में छठ व्रती, दीघा घाट, गंगा घाट और कंगना घाट समेत अन्य घाटों पर पहुंचे थे। पटना के अलावा गया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, आरा, भागलपुर और बक्सर में भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने नदियों और तालाबों पर जाकर सूर्य की उपासना की। इसे साथ ही चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा संपन्न हो गया।

व्रतियों ने 36 घंटे के निर्जला व्रत का किया समापन

छठ पूजा के चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ व्रतियों ने अपने 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण करके समापन किया। सभी के बीच ठेकुआ प्रसाद का वितरण किया गया। मान्यता है कि उगते सूर्य को अर्घ्य देने से आरोग्य, सौभाग्य और संतान की प्राप्ति होती है। लोक आस्था का महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान मंगलवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ था।

यह भी देखें :

पहले दिन व्रतियों ने गंगा स्नान कर सूर्यदेव को जल अर्पित किया। इसके बाद अरवा चावल, चने की दाल, कद्दू की सब्जी का भोग लगाकर प्रसाद तैयार किया। दूसरे दिन बुधवार को लोहंडा खरना के दिन व्रतियों ने पूरे दिन उपवास कर शाम में भगवान का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हुआ। गुरुवार सात नवंबर को डूबते सूर्य को व्रतियों ने पहला अर्घ्य दिया। उसके बाद आज शुक्रवार को व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को नदी और तालाबों में बने घाटों पर जाकर अर्घ्य दिया।

Patna Chhath 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य, नड्डा के साथ पानी के जहाज से विभिन्न छठ घाटों का किया भ्रमण

विवेक रंजन और चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...