PM मोदी का नीतीश पर हमला, कहा- महिलाओं ओर दलितों का किया है अपमान

पटना : देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी राजस्थान में विधानसभा चुनाव का प्रचार कर रहे हैं। चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले घमंडिया गठबंधन के नेता जो बिहार के मुख्यमंत्री हैं उन्होंने दलितों का अपमान करने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि घमंडियां गठबंधन के नेता नीतीश कुमार ने दलित समाज के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी पर ऐसी अभद्र भाषा बोली जो कोई सामान्य नागरिक भी बातचीत में भी ऐसी बात नहीं बोल सकता है। नीतीश ने विधानसभा के फ्लोर पर ऐसी बातें की है। पीएम मोदी ने कहा कि जीतनराम मांझी अति पिछड़ा समाज से आते हैं। इसीलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनका अपमान करने में आनंद मिलता है। पीएम मोदी ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश ने पाप किया है। नीतीश कुमार ने सदन में महिलाओं पर भी अभ्रद भाषा का इस्तेमाल किया था। जो कि बेहद ही निंदनीय बातें है।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope 

 

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...