गांधी मैदान में अतिथि शिक्षक अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना : राजधानी पटना के गांधी मैदान में आज बिहार सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर अतिथि शिक्षक ने प्रदर्शन किया। अतिथि शिक्षक ने कहा कि हमलोग छह साल मेहनत किया और बाहर के लोगों को नौकरी दिया जा रहा है। बिहार के लोगों को भगाया जा रहा है। अतिथि शिक्षकों ने साफतौर पर कहा कि हमारी नौकरी को स्थाई की जाए। जिस उम्र में हमलोग अभी हैं हमलोग अब क्या करेंगे। अतिथि शिक्षकों ने कहा कि हमलोगों का आगे लेफ्ट कर गया है, हमलोग अब कुछ नहीं कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार से हम निवेदन करते हैं कि हमलोगों की बातों को सुना जाए और हमारी नौकरी को परमानेंट किया जाए। उन्होंने कहा कि 2018 से हमलोग सतत काम करते आए हैं और आज हमें नौकरी से निकाल दिया गया। हमारे बच्चों का भरण पोषण कैसे होगा, हमारी जिंदगी कैसे चलेगी।

अतिथि शिक्षकों ने कहा कि हमने सारे फील्ड में काम किया है, मेहनत किया है। बिहार सरकार से निवेदन है कि हमलोग विरोध नहीं कर रहे हैं लेकिन निवेदन करते हैं कि हमलोगों और बच्चों की रोजी रोटी के लिए हमारी नौकरी को स्थाई किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार से निवेदन है कि हमलोग जो भी बिहार राज्य में कार्यरत है उनको नौकरी स्थाई किया जाए। नहीं तो यह बिहार सरकार की बदनामी के विषय बन जाएगी।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...