Breaking : RJD कार्यालय के बाहर अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन जारी

पटना : राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन जारी है। तकरीबन हजारों की संख्या में अतिथि शिक्षक बिहार के कोने-कोने से प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। अतिथि शिक्षकों की मांग है कि राज्य सरकार नियुक्ति को परमानेंट करें। अतिथि शिक्षकों ने कहा कि जबतक मांग पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए कोतवाली थाने की पुलिस पहुंची, प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं है।

आपको बता दें कि पटना के गांधी मैदान में आज बिहार सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर अतिथि शिक्षक ने प्रदर्शन किया। अतिथि शिक्षक ने कहा कि हमलोग छह साल मेहनत किया और बाहर के लोगों को नौकरी दिया जा रहा है। बिहार के लोगों को भगाया जा रहा है। अतिथि शिक्षकों ने साफतौर पर कहा कि हमारी नौकरी को स्थाई की जाए। जिस उम्र में हमलोग अभी हैं हमलोग अब क्या करेंगे। अतिथि शिक्षकों ने कहा कि हमलोगों का आगे लेफ्ट कर गया है, हमलोग अब कुछ नहीं कर सकते हैं।

आफताब आलम की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...

IMC Gaya: विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, BIADA प्रबंध...

 BIADA के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार ने IMC गया के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्माण कार्य समयसीमा में पूरा करने के...