पटना : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान में चुनाव प्रचार करने के दौरान सीएम नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला था। इसी मुद्दे पर राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। बिहार के बारे में जो कुछ प्रधानमंत्री राजस्थान की सभा में बोल रहे हैं तो मैं उनसे पूछ रहा हूं कि वह आदिवासियों के मुंह में पेशाब करने की गारंटी लिए हैं क्या? या फिर पीएम मोदी आदिवासी लड़कियों को नंगे घूमने का गारंटी लिए हैं।
वहीं जिस तरीके से प्रधानमंत्री मोदी ने घमंडिया गठबंधन को लेकर बात कही उसे पर उदय नारायण चौधरी ने कहा कि घमंडिया गठबंधन के ही हम नेता हैं। असल बात यह है कि उनको हमारे गठबंधन से तितकी लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी फालतू बात कर रहे हैं। मैं तो नीतीश कुमार को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने बिहार को सही ढंग से चलाया है। उन्होंने कहा की जीतनराम मांझी को मुख्यमंत्री बनाने का पहला समर्थन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही दिया। वहीं जीतनराम मांझी को लेकर उदय नारायण चौधरी ने कहा कि मैं तो आग्रह करता हूं कि मांझी जान छोड़ाकर भाजपाइयों के बीच से निकल लें नहीं तो वे लोग कहां पहुंचा देंगे कोई ठिकाना नहीं हैं।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट

















