रांचीः झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस के मौके पर कल मनिका से कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह को उत्कृष्ट विधायक के तौर पर सम्मानित किया गया था। उत्कृष्ट विधायक के तौर पर सम्मानित होने के बाद रामचंद्र सिंह का बयान सामने आया है। विधायक ने कहा कि सम्मान के बाद उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है।
वे जनता के प्रति समर्पित रहेंगे
क्षेत्र की जनता ने उन्हें चुनकर इस कुर्सी पर बैठाया है इसलिए अब वे जनता के प्रति समर्पित रहेंगे। जनता का इतना सारा प्यार के कारण वे आज इस मुकाम पर पहुंचे है। इसके बाद विधायक से मंत्री परिषद में शामिल होने की इच्छा पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अगर पार्टी चाहेगी तो वे किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं।
ये भी पढ़ें- सिमडेगा में सीएम हेमंत सोरेन के कार्यक्रम को लेकर डीसी और एसपी ने किया निरीक्षण


