बार-बालाओं के साथ तमंचे पर डिस्को करते युवक का Video वायरल

औरंगाबाद : बिहार में इन दिनों अपराधियों का मनोबल कुछ इस कदर हावी है कि खुलेआम तमंचे लहराने से नहीं कतराते है। ताजा मामला औरंगाबाद जिले का है। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल है। उस वारयल वीडियो में एक शख्स अपने दो हाथों में तमंचे लहराते हुए बार-बालाओं के साथ ठुमके लगता दिख रहा है। हालांकि इस वारयल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते कि यह वीडियो कब की है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो नवीनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। शख्स का नाम रौनक सिंह उर्फ सोनल सिंह बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देख सकते हैं कि तमंचे पर डांस करने स्टेज पर पहुंचे शख्स को देख बार-बालाओं में भय का माहौल हो गया। यह वीडियो विश्वकर्मा पूजा की बताई जा रही हैं। वहीं दूसरे फोटो में शख्स द्वारा राइफल के साथ छठ पर्व की शुभकामनाएं दी जा रही है।

इस मामले में सदर एसडीपीओ मोहम्मद अम्मानुलाह खान ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। इस मामले में उक्त वीडियो के आधार पर नबीनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर रही हैं। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

JioHome Offer: 30 और 100 Mbps प्लान पर 1 साल Amazon...

JioHome के 30 और 100 Mbps 3-in-1 प्लान ग्राहकों को एक साल Amazon Prime Lite मुफ्त मिलेगा। नए और मौजूदा ग्राहकों को बिना अतिरिक्त...

Jharkhand Congress: योगेंद्र साव को फिर कारण बताओ नोटिस, तीन दिन...

झारखंड कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिन में लिखित जवाब और...

Bank Strike 2026: 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिन...

सितंबर के अंत में बैंकिंग सेवाएं लगातार पांच दिन प्रभावित रह सकती हैं। 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया...