पटना : आने वाले 26 नवंबर को पटना के वेटरनरी ग्राउंड में जनता दल यूनाइटेड (JDU) की तरफ से भीम संसद बड़ा कार्यक्रम करने वाली है। बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने इसकी पूरी जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम का करने का सिर्फ एक ही मैसेज है कि हम अपने नेता नीतीश कुमार के साथ खड़े हैं। सीएम नीतीश कुमार जिस तरीके से अनुसूचित जनजाति के लिए काम किया है। वह काम राज्य की किसी भी मुख्यमंत्री ने नहीं किया है।
मंत्री अशोक चौधरी ने बातचीत के दौरान कहा कि नीतीश कुमार जिस तरीके से दलितों को सामाजिक आर्थिक रूप से बढ़ाने का काम किया है। वह बहुत ही सराहनीय काम है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए मंत्री ने कहा कि वह जो दलित अपमान की बात कर रहे हैं तो आखिर जीतनराम मांझी का समर्थन क्यों नहीं किए। वहीं बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर बीजेपी के राज्यसभा सुशील कुमार मोदी ने जिस तरीके से ट्वीट किया है उसे पर अशोक चौधरी ने बड़ा बयान दिया है।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट
Highlights

















