मिनी गन फैक्ट्री का किया खुलासा : कई अर्धनिर्मित हथियार व बड़ी संख्या में उपकरण बरामद

गया : बिहार के गया में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। गया पुलिस की चली कार्रवाई में कई अर्धनिर्मित हथियार की बारामदगी की गई है। वहीं, बड़े पैमाने पर हथियार बनाने में उपयोग होने वाले उपकरणों की भी बरामदगी हुई है। इस मामले के तार औरंगाबाद से जुड़े हैं। बीते दिन औरंगाबाद में हथियार तस्करों की गिरफ्तारी की गई थी। इनके द्वारा हथियार बनाने का धंधा चलाया जा रहा था। इसके बाद औरंगाबाद पुलिस की कार्रवाई में गया में भी इसके तार जुड़े होने की बात सामने आई थी। निशानदेही के आधार पर गया एसएसपी आशीष भारती के निर्देश पर गया के टिकारी थाना इलाके में हुई छापेमारी में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया गया है।

गया पुलिस के अनुसार बीते दिनों औरंगाबाद में हथियार तस्करों की गिरफ्तारी हुई थी। तस्करों की गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे हुए थे। इस क्रम में औरंगाबाद एसपी को गिरफ्तार तस्करों के द्वारा बताया गया था, कि उनके द्वारा गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र में भी हथियार निर्माण का धंधा किया जाता है। इस तरह की जानकारी औरंगाबाद एसपी के द्वारा गया एसएसपी आशीष भारती को दी गई थी। जिसके बाद गया एसएसपी ने विशेष टीम का गठन किया, जिसमें टिकारी एसडीपीओ गुलशन कुमार को शामिल किया गया था। पुलिस की विशेष टीम ने निशानदेही के आधार पर छापेमारी शुरू की।

गया पुलिस की विशेष टीम ने टिकारी थाना अंतर्गत मलैया गांव में छापेमारी की। इस दौरान वहां से मिनी गन फैक्ट्री संचालित करने का खुलासा हुआ है। पुलिस की टीम ने मौके से कई अर्धनिर्मित हथियार की बरामदगी की है। वही, काफी संख्या में हथियार बनाने में उपयोग होने वाले उपकरणों की भी बरामदगी की है। बताया जा रहा है की अर्धनिर्मित हथियार देसी एसएलआर आदि हैं, जिसकी बरामदगी हुई है। गया पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।

वहीं, ये हथियार किसे सप्लाई किए जाते थे, इस संबंध में पुलिस पता कर रही है। पुलिस के अनुसार मिनी गन फैक्ट्री के संचालक को पहले ही औरंगाबाद में गिरफ्तार किया गया है, जिसका नाम संजय विश्वकर्मा है। वह टिकारी के मलैया गांव का रहने वाला है। इस संबंध में गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि गया जिले के टिकारी थाना अंतर्गत मलैया गांव में हुई छापेमारी में कई अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए गए हैं। वहीं हथियार बनाने में प्रयोग होने वाले उपकरणों की काफी संख्या में बासमदगी की गई है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

JSSC CGL Paper Leak: CID ने वांछित आरोपी रितेश कुमार को...

JSSC CGL कथित पेपर लीक मामले में CID ने बोकारो के दुग्दा निवासी रितेश कुमार को गिरफ्तार किया है। अब तक 37 आरोपी जेल...

Hazaribagh News: बरी महिला को डिटेंशन सेंटर में रखने पर हाईकोर्ट...

हजारीबाग में आपराधिक मामले से बरी महिला को डिटेंशन सेंटर में रखने के आरोप पर झारखंड हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। गृह सचिव को...

Jitiya Vrat 2026: रांची में जिउतिया का बाजार सजा, 3 अक्टूबर...

 रांची में जिउतिया व्रत की तैयारियां पूरी हैं। 3 अक्टूबर को महिलाएं निर्जला उपवास रखेंगी। 4 अक्टूबर को सुबह 7:38 बजे के बाद पारण...