अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा को लेकर की गई बैठक

मधेपुरा : मधेपुरा में होने वाले अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा आयोजन के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। 27 नवंबर को होने वाले बीएन मंडल स्टेडियम परिसर में आयोजित यादव महासभा के लिए प्रचार-प्रसार जोरों पर है। इस मामले में मधेपुरा नगर परिषद् के शहीद चुल्हाय पथ स्थित रेखा निवास में यादव महासभा के पदाधिकारियों ने प्रेस कान्फ्रेंस कर यादव महासभा के शताब्दी समारोह का एजेंडा एवं तैयारी के बारे में जानकारी दिए। शताब्दी समारोह के संयोजक श्रीमति गोपाल ने जातिगत जनगणना राष्ट्रीय स्तर पर कराने की मांग सरकार से की।

उन्होंने कहा कि जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी देश के लोगों को मिलना चाहिए। संयोजक गोपाल ने कहा कि महासभा शताब्दी समारोह में पिछड़ों, दलितों, शोषितों व समाज के दबे-कूचले अन्य वर्गो को न्याय व शोषण से मुक्ति दिलाने आदि मामले पर विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महासभा के निर्णय पर केन्द्र व राज्य सरकार साकारात्मक निर्णय लेंगे, ऐसी आशा है।

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा शताब्दी समारोह बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार अमर ने कहा कि देश की आजादी से लेकर रेजांगला पोस्ट पर चीनी सैनिकों से लड़ाई, कारगिल युद्ध सहित देश की सीमा की रक्षा में अहिर सैनिकों का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने अन्य रेजिमेंट की तरह सेना में अहीर रेजीमेंट के गठन की मांग केन्द्र सरकार व रक्षा मंत्री से की। महिला आयोग के पूर्व सदस्य व जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मंजू कुमारी उर्फ गुड्डी देवी ने कहा कि 27 नवंबर को बीएन मंडल स्टेडियम में आयोजित यादव महासभा में लाखों लोगों की भागीदारी होगी।

रमण कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Flood 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे सम्राट चौधरी, अधिकारियों...

Bihar Flood 2026: बिहार में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय...

Miranda House Cryptic Crossword Competition 2026: मिरांडा हाउस क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में...

Miranda House Cryptic Crossword Competition 2026: मिरांडा हाउस, दिल्ली में मिरांडा हाउस क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों...

Khalari Railway Station Security: खलारी स्टेशन की सुरक्षा को लेकर बड़ा...

Khalari Railway Station Security: खलारी रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर...