पटना में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की कोर कमिटी की बैठक

पटना : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, बिहार की कोर कमिटी की बैठक सहाय सदन में संयोजक सुजीत कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी तीन अगस्त को स्वर्गीय रविनंदन सहाय उर्फ़ अमर भैया की 81वीं जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर के आयोजन के प्रस्ताव पर निर्णय लिया गया। इसके साथ ही, यह भी निर्णय हुआ की स्वर्गीय अमर भैया की जयंती को यादगार बनाने के लिए हर वर्ष ऐसे ही मानव सेवा से जुड़े सामाजिक कार्य किए जाएंगे।

कायस्थ महासभा के संयोजक सुजीत कुमार वर्मा ने बताया कि स्वर्गीय अमर भैया एक सफल उद्योगपति के साथ-साथ समाजसेवी भी थे। उनकी जयंती के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर के माध्यम से कायस्थ महासभा मानवता की सेवा में लगातार कार्यरत है। आगामी तीन अगस्त् को ही रक्तदान शिविर के बाद संगठानात्मक बैठक का भी आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में आशुतोष नारायण सिन्हा, अमिताभ, डॉ. प्रमोद कुमार, अपलेन्दु अप्पू, अरुण कर्ण, संजय श्रीवास्तव, राजेश कुमार सिन्हा एवं नवनीत उपस्थित थे।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...

Maiya Samman Yojana Payment: रांची-धनबाद की 7.40 लाख महिलाओं को मिला...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गापूजा से पहले झारखंड की महिलाओं के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची और...