अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन, लोगों ने की जमकर मस्ती

गया : शहर के एपी कॉलनी स्थित एक निजी होटल के प्रांगण में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के महिला-पुरुष शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम पर समाज के लोग जमकर झूमे। इस दौरान अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष अखौरी ओंकारनाथ श्रीवास्तव उर्फ मोहन श्रीवास्तव एक अलग अंदाज में दिखे।

होली भिन्न-भिन्न रंगों से आपसी भाईचारा का त्योहार है – जिलाध्यक्ष मोहन श्रीवास्तव

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पारंपरिक वाद्य यंत्रों को बजाते हुए गाने के कई बोल भी गाए। जिसे सुनकर लोग काफी खुश हुए। इस दौरान अनेकों प्रकार के व्यंजन की भी व्यवस्था की गई थी। जिसका लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया।पूर्व उपमहापौर एवं महासभा के जिलाध्यक्ष मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि होली भिन्न-भिन्न रंगों से आपसी भाईचारा का त्योहार है। असत्य पर सत्य का त्योहार है। मानव एक सामाजिक प्राणी है। हमारी जवाबदेही है कि हम हर एक दूसरे के काम आए। उन्होंने कहा कि होली मिलन समारोह के इस तरह के आयोजन से समाज में एकता बनी रहती है। आपसी भाईचारा और प्रेम में रहकर ही हर इंसान का विश्वास जीता जा सकता है। हमारा परम कर्तव्य है कि हम हर एक दूसरे के लिए काम आए।

यह भी देखें :

परिवारों के बीच रहकर शांतिपूर्वक होली बड़े खुशहाली के साथ मनाएं

उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि सभी लोग घर में अपने परिवारों के बीच रहकर शांतिपूर्वक होली बड़े खुशहाली के साथ मनाएं। साथ ही पूरे जिले वासियों को उन्होंने होली पर्व की शुभकामना व बधाई दी है। मौके पर महामंत्री विपिन सिन्हा, विकास दफ़्तुआर, संजू श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, गुलाब जी, राजेश कुमार, विष्णु सिन्हा, संजय सिन्हा, प्रभात सिन्हा, धीरज सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : Holi को लेकर अलर्ट, बिहार पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

आशीष कुमार की रपोर्ट

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...