पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पलामू में आगमन मामले में डीसी शशि रंजन ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश को रद्द किया

पलामू : हनुमंत कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पलामू में आगमन मामले में डीसी शशि रंजन ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश को रद्द कर दिया है.

आयोजकों को आपदा एवं मौसम विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने को कहा है. इसके साथ ही नदी किनारे आयोजन को लेकर एसडीओ को तीन सदस्यीय टीम गठित करने का निर्देश दिया है.

इस बाबत हनुमंत कथा समिति के सदस्यों ने जानकारी दी कि पूर्व में निर्धारित तिथि का कार्यक्रम फिलवक्त के लिए स्थगित किया गया है.

लेकिन दिसंबर में ही आगे के किसी तारीख को कार्यक्रम हेतु अनुमति लेने का प्रयास किया जा रहा है और प्रशासन के द्वारा जो आपत्ति दर्ज की गई है उसे भी ध्यान में रखकर आगे निर्णय लिया जाएगा.

पूर्व में भी प्रशासन ने जो शर्त निर्धारित की थी उस पर आयोजकों द्वारा पुनर्विचार के हेतु डीसी से पुनर्विचार हेतु मिलने को कहा गया था.

आपको बता दें कि पलामू में 10 से लेकर 12 दिसंबर तक पंडित धीरेंद्र शास्त्री के आगमन को लेकर पहले एसडीओ द्वारा अनुमति दी गयी थी.

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...