देव दीपावली पर कोयल नदी के तट पर 51000 दियों से प्रकाशमान कर की गई माँ गंगा की आरती

पलामू: स्थानीय कोयल रिवर व्यू तट देव दीपावली के अवसर गिरवर स्कूल से लेकर शिवाला घाट तक 51000 दियों से जगमगा उठा साथ ही कोयल नदी का तट मां गंगा पूजन आयोजन समिति ट्रस्ट के द्वारा पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां गंगा की आरती का आयोजन किया गया जिसमें वाराणसी से आए पंडितो द्वारा मां गंगा की भव्य आरती एवं उज्जैन से आने वाले डमरू वादकों द्वारा अलग तरीके की छटा बिखेरी गई।

देव दीपावली के भव्य आयोजन पर पूर्व मेयर अरुणा शंकर ने कहा कि यह अपने शहर के लिए गर्व की बात है कि एक से बढ़कर एक धार्मिक कार्य का आयोजन हो रहा है साथ ही कोयल रिवर फ्रंट व्यू भी स्थानीय लोगों के लिए काफी कारगर साबित हुआ जिससे देव दीपावली पर लगातार दो वर्षों से गंगा आरती का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसकी छटा देखते ही बनती है

गंगा आरती में डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक चौरसिया, प्रथम मेयर अरुणा शंकर , प्रथम डिप्टी मेयर मंगल सिंह,ट्विंकल गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित रहे

इस कार्य में मुख्य रूप से अविनाश कुमार,राजा मनोहर, कुमार लाली ,मंगल सिंह मनोज कुमार सिंह उर्फ बिल्लू सिंह, अजीत कुमार पाठक, उदय कुमार झा,हिमांशु त्रिवेदी ,नितीश दुबे ,विनय कुमार,विकास कुमार, प्रशांत कुमार, आदि मुख्य रूप से शामिल है इस क्रम में नई संस्कृति सोसायटी मिशन समृद्धि जैसी संस्थाएं अपनी महती भूमिका निभाई

रेवती रमण की रिपोर्ट

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...