फैक्ट्री की दीवार गिरने से मजदूर की मौत, मुआवजे के लिए परिजनों को करनी पड़ी काफी मशक्कत

गिरिडीहः गिरिडीह जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित अंजना मायका फैक्ट्री में अचानक पुरानी दीवार गिरने से एक मजदूर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक मजदूर की पहचान सिहोडीह निवासी तुलो दास के रुप में की गई है। जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। जहां एक ओर घायलों को इलाज कराने के लिए अस्पताल लाया गया है।

ये भी पढ़ें- सुरक्षाकर्मी और ग्रामीणों के बीच जमकर चली लाठी

घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी मौके पर पहुंचे और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और घटना की जानकारी ली। बताया जाता है कि सिहोडीह तुलो दास पिछले कई वर्षों से सर्कस मैदान के समीप अंजना मायका फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था।

काम करने के दौरान अचानक गिरी दीवार

आज दोपहर वह फैक्ट्री में काम कर रहा था, इसी दौरान अचानक फैक्ट्री के अंदर की दीवार टूटकर कर गिर गई। जिसमें तुलो दास दब गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

इधर घटना की सूचना पर पहुंचे घर वालों ने सामाजिक कार्यकर्ताओं को इसकी खबर दी। माले नेता राजेश सिन्हा, राजेश यादव, झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता राम जी यादव, अभय यादव, मुखिया संदीप शर्मा सरदार अस्पताल पहुंचे और कंपनी के कर्मियों को तलब किया। परिजन व सामाजिक कार्यकर्ता मुआवजा की मांग को लेकर मालिक पर दबाव बनाया।

काफी मशक्कत के बाद फैक्ट्री के मालिक शशांक गौरीसरिया सदर अस्पताल पहुंचे। सामाजिक कार्यकर्ता, परिजन और फैक्ट्री के मालिक के बीच मुआवजा को लेकर देर तक किच-किच होती रही। सामाजिक कार्यकर्ताओं के दबाव के बाद फैक्ट्री मालिक मुआवजा देने पर राजी हुआ।

परिजनों को मिला 6.95 लाख का चेक

मुआवजा को लेकर देर तक झंझट होती रही। फैक्ट्री मालिक पहले तो मुआवजा मात्र 3 लाख देना चाह रहा था, पर सामाजिक कार्यकर्ताओं के दबाव के बाद 6 लाख 95 हजार 650 रुपए पर सहमति बनी। इसके अलावा परिजनों को अंत्येष्टि के लिए 25000 की राशि दी गई। समझौता होने के बाद तुलो दास का पोस्टमार्टम कराया गया।

Kadma Firing Case: पुरानी रंजिश बनी गोलीकांड की वजह? कदमा केस...

Kadma Firing Case: पुलिस ने जमशेदपुर के कदमा पुलिस स्टेशन इलाके के रामजन्म नगर में हुई संजय टांडी की गोलीबारी की घटना को सुलझा...

Baghmara BJP Membership Drive: ढुलू महतो के कार्यक्रम में बड़ा सियासी...

Baghmara BJP Membership Drive: बाघमारा के बसंती चौक पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 'कार्यकर्ता मिलन' और सम्मान समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में...

Jamshedpur Snake Rescue: कोबरा, करैत और धामिन… एक साथ 35 सांपों...

Jamshedpur Snake Rescue: जमशेदपुर के अलग-अलग इलाकों से बचाए गए लगभग 35 ज़हरीले और बिना ज़हर वाले सांपों को डालमा इलाके के जंगलों में...