गिरिडीह में तेज रफ्तार स्कोर्पियो पेड़ से टकरायी, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, एक घायल

गिरिडीहः गिरिडीह जिले में शनिवार अहले सुबह बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। इस घटना में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक घायल है जिसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर बताया जाता है कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बाघमारा लुकैया गांव में अहले सुबह 3 बजे एक बाराती वाहन एक पेड़ से टकरा गई। वहीं इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मृत शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि मृतकों में 4 चरघरा पहरियाडीह गांव के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें- मंहगाई के बावजूद लोग जम कर कर रहे खरीददारी,जिले भर में महापर्व को लेकर खासा उत्साह

सभी शादी में शरीक होकर घर वापस लौट रहे थे

जानकारी के अनुसार सभी लोग स्कॉर्पियो से थोरिया से टिकोडीह गांव गए हुए थे। ये सारे बाराती गजोडीह निवासी डॉ फारूक अंसारी के पुत्र की शादी में जा रहे थे। सभी लोग सगीर अंसारी की गाड़ी को भाड़े पर लेकर टिकोडीह गांव गए हुए थे और सभी रात में भोजन करने के बाद वाहन से वापस अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी वाहन की टक्कर एक पेड़ से हो गई।

दुर्घटना 22Scope News

घटनास्थल पर ही 5 लोगों की मौत हो गई जबकि एक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। वहीं एक घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस घटना में वाहन के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे शवों को बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें- पलामू एसपी दूसरे वर्ष भी कर रही है महापर्व,छठ को बताया सबसे अनूठा और पावन त्यौहार

घटना के बाद स्थानीय विधायक पहुंचे अस्पताल

इस घटना मृतकों की पहचान मो यूसुफ मियां 72 वर्ष, इम्तियाज मियां 40 वर्ष, सुभान अंसारी 35 वर्ष, आफताब अंसारी 35 वर्ष और चालक सगीर अंसारी है। जबकि घायलों में याकुफ अंसारी 75 वर्ष शमिल है। इस घटना की सूचना के बाद बगोदर विधायक विनोद सिंह, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक सरफराज अहमद, कांग्रेस नेता नरेश वर्मा, सतीश केडिया, माले नेता राजकुमार यादव, राजेश सिन्हा आदि सदर अस्पताल पहुंचे और मृतकों के परिजनों को ढांढ़स बंधाया।

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...