नीतीश का किया गया पुतला दहन, सम्राट ने कहा- पक्षपात करना बंद करे, तुष्टीकरण की राजनीति नहीं करे सरकार

दरभंगा : बिहार के दरभंगा पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बिहार सरकार पर हिंदू धर्म के पर्व के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार तुष्टीकरण बंद करें। सनातन धर्म के 83 फीसदी लोग पूरी तरह जागरूक हैं। अगर सरकार जारी कैलेंडर को 24 घंटे में अगर इसकी वापसी नहीं की जाती तो पूरे बिहार में मुख्यमंत्री के खिलाफ पुतला दहन का कार्यक्रम किया जाएगा।

सम्राट चौधरी ने बिहार सरकार पर तुष्टिकरण कर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि तुष्टिकरण से प्रदेश नहीं चलेगा यह मैं स्पष्ट तौर पर कहना चाहता हूं। बिहार की सरकार तुष्टीकरण बंद करें। सनातन धर्म के 83 फीसदी लोग पूरी तरह जागरूक हैं। अगर बिहार में नीतीश कुमार सरकार चलाना चाहते हैं तो मैं चेतावनी देता हूँ कि अगर एक भी हिंदू के पर्व को अगर आप अपमानित करने का काम करेंगे तो भारतीय जनता पार्टी आपके खिलाफ आंदोलन करेगी।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने कैलेंडर जारी करने की बात पर कहा कि आज ही हम लोगों को इस बात की जानकारी मिली है। हम लोगों ने कहा है कि 24 घंटे में अगर इसकी वापसी नहीं की जाती तो पूरे बिहार में मुख्यमंत्री के खिलाफ पुतला दहन का कार्यक्रम किया जाएगा। इस अवसर पर बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता हरि सहनी, एमएलसी सुनील चौधरी, दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर, केवटी के भाजपा विधायक मुरारी मोहन झा, हायाघाट के भाजपा विधायक रामचंद्र साह और पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा सहित भाजपा के कई वरीय नेता उपस्थित थे।

रवि झा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Khalari School Chori: खलारी के सरकारी स्कूल में चोरी का खुलासा,...

Khalari School Chori: रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र में राजकीय कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बमने में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने...

Reliance Bombay Creamery Ice Cream: रिलायंस की नई आइसक्रीम सिर्फ ₹10...

Reliance Bombay Creamery Ice Cream: रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने अपने कारोबार का विस्तार करते हुए आइसक्रीम बाजार में प्रवेश कर लिया है।...

Bihar NSD Campus: बिहार में खुलेगा NSD कैंपस, युवा कलाकारों को...

Bihar NSD Campus: बिहार में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (National School of Drama) के नए कैंपस की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री...