घर के दरवाजे पर पड़ा है बहु का शव,इलाके में सनसनी

बाघमारा: बाघमारा के राजगंज थाना क्षेत्र में एक असमंजस भरा मामला प्रकाश में आया है।राजगंज थाना अंतर्गत जरमुनई गांव के निवासी मनीष अग्रवाल की पत्नी डिंकी अग्रवाल का शव घर के दरवाजे पर पड़ा हुआ है। खरब यह मिली कि ससुराल वाले घर छोड़ कर भाग गए है। हलाकि जांचोपरांत यह पता चला कि ससुराल के लोग घर मे रह रहे बुजुर्ग दम्पत्ति का इलाज कराने के लिए हफ्ते भर से घर से बाहर हैं।
वहीं मामले में कई चौकानेवाली बातें सामने आई है। घटना को लेकर स्थानीय मुखिया मनोज महतो ने बताया कि मृतिका डिंकी अग्रवाल जिसकी शादी 2020 में हुई थी,और गत आठ महीने से वह अपने मायके डाल्टनगंज में रह रही थी।कल उसकी शादी की सालगिरह थी और कल ही उसके शव को मृतिका की माँ आधी रात को उसके ससुराल दरवाजे पर छोड़कर चली गयी।
पुलिसिया जांच में यह भी पता चला है कि शव का पोस्टमार्टम भी हुआ है। साथ ही मायके में सम्बंधित थाने से मामले से जुड़े कानूनी प्रक्रिया को भी पूरा किया गया है।पर संशय इस बात को लेकर बना हुआ है कि आखिर ऐसी क्या बात हुई कि मृतिका की मां उसके शव को ऐसे फेंककर चली गयी।
फिलहाल स्थानीय मुखिया और प्रबुद्ध जनों ने यह राय मशविरा किया है कि जब मृतिका के मौत से जुड़े सभी कानूनी प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है तो अब शव का दाह संस्कार कर ही देना उचित होगा।मृतिका के ससुराल पक्ष के कई रिश्तेदार पहुंच चुके है और शव का दाह संस्कार किया जा रहा है।

 

 सूरजदेव मांझी की रिपोर्ट

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...