बाघमारा: नौ दिवसीय श्री श्री गंगा गौशाला का 104 वें वार्षिक महोत्सव का कवि सम्मेलन के आयोजन के साथ हो गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम समापन सभा का आयोजन किया गया।
जिसमें बतौर मुख्य अतिथि झारखण्ड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने भाग लिया।वहीँ आयोजन के कथावाचन आचार्य श्री श्री दुर्गेशाचार्य जी महाराज,विधायक की धर्मपत्नी सावित्री देवी सहित कई गणमान्य भी इस मौके पर मंचासीन हए।
पत्रकारों से बातचीत में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन ने गौशाला महोत्सव के आयोजनकर्ताओं को धन्यवाद कहा।साथ ही आयोग की गठन के उद्देश्यों को बताते हुए कहा कि एक वेबसाइट का संचालन किया जाएगा जिसमे झारखंड के कुल 23 गौशालाओं की स्थिति को जानने और उनतक मदद पहुँचाने में मदद मिलेगी।
साथ ही राज्य के बजट के जरिये भी अन्य कई योजनाओं को गौशाला तक पहुँचाया जाएगा।राजीव रंजन ने जनभागीदारी की अपेक्षा करते हुए गौरक्षा को लेकर योगदान करने की अपील भी की।
वहीँ इस आयोजन के बाद कवि सम्मेलन में विश्व प्रख्यात कवियों द्वारा एक से बढ़कर एक कविताओं की प्रस्तुति की गई।मुख्य रूप से पंडित अशोक नागर, सपना सोनी,मनजीत सिंह,गौरव चौहान, दुर्गेश पाण्डेय जैसे महान कवियों की प्रस्तुति से श्रोतागण सारी रात मंत्रमुग्ध रहे।
सूरजदेव मांझी की रिपोट

















