सार्जेंट के पद पर तैनात जवान का शव गया पहुंचते ही मचा कोहराम, लोगों ने सड़क जामकर किया प्रदर्शन

गया : गया जिले के चेरकी थाना क्षेत्र के जमड़ी गांव निवासी 28 वर्षीय अभिषेक कुमार का शव गांव पहुंचते ही लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने शव के साथ गया-चेरकी मुख्य सड़क मार्ग के वायरलेस गांव के समीप सड़क जाम कर दिया। साथ ही आगजनी कर प्रदर्शन करने लगे। गौरतलब है कि अभिषेक कुमार भागलपुर के पुलिस लाइन में सार्जेंट के पद पर तैनात था। आज उसका शव गया पहुंचा। जिसके बाद परिजन व स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। लोग पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे।

इस संबंध में मृतक के छोटे भाई विवेक कुमार ने बताया कि कल फोन पर हमें यह जानकारी भागलपुर के पुलिसकर्मियों के द्वारा दी गई कि अभिषेक की तबीयत बहुत ज्यादा खराब है। जिसके बाद हमलोग वहां पहुंचे। तब वहां मौजूद भागलपुर के पुलिसकर्मियों ने बताया कि अभिषेक ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने कहा कि अभिषेक कभी ऐसा कदम नहीं उठा सकता है। वह फोन पर भी लगातार जानकारी दे रहा था कि पुलिस लाइन के डीएसपी वह मुंशी फर्जी कागजात पर जबरन हस्ताक्षर करने का दबाव बना रहे हैं।

दो दिन पहले अभिषेक ने बताया कि यह बात हमें पता चली है कि हमारा फर्जी हस्ताक्षर बनाकर कई कागजात पर हस्ताक्षर किया गया है। उसने डीएसपी और मुंशी को या हिदायत दी कि वह पूरे मामले की जानकारी भागलपुर के एसएसपी को देगा। संभवत इसी से नाराज उक्त पुलिसकर्मियों ने पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी है। जो व्यक्ति आत्महत्या करेगा उसका हाथ भला कैसे टूट सकता है ? जब हमलोग वहां पहुंचे तब उसका हाथ टूटा हुआ था। शरीर पर भी कई जगह जख्म के निशान थे। उन्होंने कहा कि हम पूरे मामले की जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते हैं।

वहीं स्थानीय महेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि अभिषेक बहुत ही सरल स्वभाव का लड़का था। दो साल पहले उसकी नौकरी सार्जेंट के पद पर लगी थी। उसकी शादी भी नहीं हुई थी, लेकिन वहां के पुलिसकर्मी अपनी नाकामी को छुपाने के लिए उसकी हत्या को आत्महत्या बता रहे हैं। हम मांग करते हैं कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हो। ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिले। सरकार के द्वारा भी पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Ranchi में 5 करोड़ की लागत से होगा इंडोर स्टेडियम का...

Ranchi: झारखंड में निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद अब वार्ड पार्षद और मेयर अपने-अपने क्षेत्रों में काम करने में जुट गए हैं। राजधानी...

CHC में डॉक्टरों की लापरवाही पर भड़के विधायक, दी कड़ी चेतावनी

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। विधायक राणा रणधीर ने सीएचसी...

बागमती नदी के कटाव से खतरे में ‘बड़ी मां कात्यायनी स्थान’,...

खगड़िया : खगड़िया जिले के सदर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज उत्तर माड़र के तीन गछिया टोला स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल 'बड़ी मां कात्यायनी...

Vishnugarh नाबालिग के साथ दरिंदगी पर पुलिस का एक्शन तेज,6 संदिग्धों...

Jharkhand: झारखंड के हजारीबाग (Vishnugarh) में बीते दिनों एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी क्रूरता से हत्या कर दी गई थी जिसके...

बिहार बन रहा वाइल्डलाइफ टूरिज्म हब, बाघ, डॉल्फिन, सफारी व पक्षी...

पटना : बिहार के टाइगर रिजर्व, डॉल्फिन अभ्यारण्य, वन्यजीव अभ्यारण्य और सफारी अब इको टूरिज्म के प्रमुख केंद्र बनते जा रहे हैं। राज्य के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img