खेत में काम कर रही महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर 3 लोगों को मारपीट कर किया जख्मी

नालंदा : नालंदा में बुधवार को बदमाशों ने खेत में काम कर रही एक महिला के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। विरोध स्वरूप बदमाशों के द्वारा मारपीट कर तीन लोगों को जख्मी कर दिया गया। वहीं दहशत फैलाने के उद्देश्य से आठ राउंड हवाई फायरिंग भी की गई। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र का है। घायलों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने बताया कि उसकी भाभी और भाई अपने खेत में काम कर रहे थे। तभी कुछ बदमाश लाठी डंडे से लैस होकर वहां पहुंच गए और उसकी भाभी से छेड़खानी करने लगे। जब उसने मना किया तो उसके पार लोहे के रड से वारकर जख्मी कर दिया। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोग जख्मी हो गए हैं।

दरअसल दबंगो के द्वारा उन लोगों को खेती करने नहीं दिया जाता है। विरोध जताने पर मारपीट एवं महिलाओं से छेड़खानी की जाती है। दीपनगर थाना अध्यक्ष सुनील जायसवाल ने बताया कि खेत में फसल चरने को लेकर विवाद हुआ है। घायलों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। मारपीट की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर गई थी। हालांकि वहां से सभी बदमाश फरार हो चुके थे।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bunti Khan Arrest: प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी...

Bunti Khan Arrest, धनबाद: कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को गिरफ्तार करने के बाद धनबाद पुलिस ने उसे शहर की सड़कों...

Baliyapur Murder Case: बलियापुर में सिर कटी युवती की हत्या का...

Baliyapur Murder Case, धनबाद: बलियापुर थाना क्षेत्र में ढांगी पहाड़ी की तलहटी से मिले सिर कटे युवती के शव के मामले में पुलिस ने...

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...