रोहतास : रोहतास के सूर्यपुरा में बार-बालाओं के बीच हर्ष फायरिंग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पूर्व मुखिया सहित पांच पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सूर्यपुरा थाना के अगरेड कला गांव में पंचायत के पूर्व मुखिया सहित पांच के विरूद्ध हर्ष फायरिंग को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है।
थानाध्यक्ष प्रिया कुमारी ने बताया कि बीते दिनों थाना क्षेत्र के अगरेड कला निवासी गोपाल दुबे के घर के पास रात्रि भोज में बार-बालाओं का डांस कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह के समक्ष बार बालाओं द्वारा ‘ऐ मुखिया जी मन होखे त बोली’ नहीं त खाई बरदाश वाला गोली। भोजपुरी रिकॉर्डिंग गीत पर प्रस्तुत नृत्य के दौरान मंगल सिंह के लाईसेंस वाली बंदूक से हर्ष फायरिंग किया गया।
बता दें कि जिसका वीडियो क्षेत्र में तेजी से वायरल हो गया। जिसको लेकर वरीय पुलिस पदाधिकारी के प्राप्त निर्देश के आलोक में पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह, मंगल सिंह, राम अयोध्या सिंह, नागेंद्र सिंह उर्फ भुअर सिंह और अयोजन कर्ता गोपाल दुबे कुल पांच के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया गया है।
अविनाश श्रीवास्तव की रिपोर्ट







