वतन वापसी के लिए बेकरार हैं सऊदी अरब में फंसे झारखंड के 5 मजदूर, सरकार से लगाई गुहार

गिरिडीहः झारखंड के गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिले से ताल्लुक रखने वाले 5 मजदूरों ने सऊदी अरब से वीडिओ बनाकर भारत सरकार व झारखंड सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है। जिसके बाद सऊदी अरब में फंसे झारखंड के 5 मजदूरो को वतन वापसी के लिए प्रवासी श्रमिक सेल रांची ने एंबेसी से संपर्क कर जानकारी हासिल की है।

ये भी पढ़ें- IIT-ISM में इंटर पास बेरोजगार युवाओं के लिए एसिस्टेंट माईन्स सर्वेयर कोर्स आरम्भ, BCCL देगी जॉब

सेल के अधिकारियों के मुताबिक इन मजदूरों के वीजा की अवधि समाप्त हो गई है। परिजनों ने भी केंद्र और राज्य सरकार से उनकी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित कराने की मांग की हैं। परिजनों के मुताबिक मजदूर कंपनी की ओर से पिछले आठ महीने से वेतन नहीं मिलने से दाने-दाने के मोहताज हैं।

विदेश गए मजदूर मुश्किल से ही वापस लौट पाते हैं

मजदूरों के हित में कार्य करनेवाले सिकन्दर अली ने केंद्र व राज्य सरकार से सऊदी अरब में फंसे मजदूरों को मदद करने की अपील की है। वैसे यह पहली घटना नहीं है। काम की तलाश में मजदूर विदेश जाते हैं, वहां उनको यातनाएं झेलनी पड़ती हैं। मजदूर बड़ी मुश्किल से स्वदेश लौट पाते हैं।

सऊदी अरब में फंसे मजदूरों में गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड के कुसमाडीह पंचायत के जगदीश महतो, बोकारो जिले के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के पेंक पंचायत के जिवलाल महतो, विनोद महतो और हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चानो पंचायत के चिंतामन महतो व विरेन्द्र महतो शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- केंद्र सरकार द्वारा चुनाव से पहले ताबड़तोड़ दी जा रही नौकरी,51000 बेरोज़गारों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

ये सभी मजदूर पिछले 28 मार्च 2023 को अल मुरब्बा अल हादी की कंपनी में ट्रांसमिशन के ओपीजी में काम करने के लिए सऊदी अरब गये थे। लेकिन पिछले आठ महीने से किसी भी मजदूर को वेतन नहीं मिला हैं। जिसकी वजह से सभी मजदूर खाने के लिए मोहताज हो गये हैं। अब ये मजदूर वापस अपने घर वतन लौटना चाहते हैं।

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...