दो दिवसीय दौरे पर रांची आए गृहमंत्री अमित शाह, हजारीबाग में कार्यक्रम में होंगे शामिल

रांचीः देश के गृहमंत्री अमित शाह आज दो दिनों के झारखंड दौरे पर राजधानी रांची पहुंचे। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद रहें।

ये भी पढ़ें- कोयला चुनने गये दंपत्ति कोयला डम्प की चपेट में आकर गंभीर रुप से झुलसे, अस्पताल में भर्ती

गृहमंत्री के स्वागत में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी,राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, सांसद संजय सेठ समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

बीजेपी नेताओं ने अमित शाह किया जोरदार स्वागत

अमित शाह के रांची पहुंचते ही नेताओं ने गृहमंत्री का शानदार स्वागत किया। गृहमंत्री के आगमन को लेकर पहले से ही बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। दो दिनी कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज हजारीबाग चले गए।

हजारीबाग में वे कल बीएसएफ के 59वें स्थापना दिवस के मौके पर कार्यक्रम में शामिल होगें। मालूम हो कि हजारीबाग के मेरु स्थित रानी झांसी प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...