हाईवा वाहन की चपेट में आया किसान, मौके पर हुई मौत

नवादा : नवादा में सड़क हादसे में किसान की मौत हुई है। हाईवा वाहन के चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक अपने पुत्र के साथ खेत में काम कर घर वापस लौट रहा था तभी सड़क निर्माण कार्य में लगे हाईवा वाहन के चपेट में आ गया। जख्मी किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है।

मृतक के पुत्र कौशल कुमार ने बताया कि वह और उसके पिता खेत से कम कर अपने घर आ रहे थे। उसी समय बिजली का पोल उखाड़ने वाले हाईवा वाहन ने पीछे से उसके पिता को रौंद दिया जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुड़ गई है।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jamshedpur college weapon video viral: क्लासरूम में बंदूक और गोली! जमशेदपुर...

Jamshedpur college weapon video viral: जमशेदपुर के एक कॉलेज में छात्रों के बीच झगड़े के बाद एक गंभीर घटना सामने आई है। सोशल मीडिया...

Hazaribagh की ‘मौत की घाटी’ में फिर हुआ हादसा, खाई में...

Hazaribagh: जिले के चौपारण पुलिस स्टेशन इलाके में नेशनल हाईवे-19 पर स्थित डनुवा घाटी में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। तेज़ रफ़्तार...

Bihar Urban Transformation: पटना में शहरी विकास पर बड़ा मंथन, विश्व...

Bihar Urban Transformation: बिहार के शहरी विकास और आवास विभाग और विश्व बैंक की संयुक्त मेज़बानी में "बिहार शहरी परिवर्तन कार्यक्रम" के तहत एक...