बिजली के चपेट में आने से किसान की मौत

मोतिहारी : पटवन कर रहे किसान की बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई। मोतिहारी के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में बारिश नहीं होने से परेशान खेत में मोटर से पटवन कर रहे एक किसान की बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई। घटना पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर लौखान गांव की बताई जा रही है। मृत किसान की पहचान लक्ष्मीपुर लौखान निवासी हरिश्चन्द्र प्रसाद यादव के 32 वर्षीय पुत्र शशिभूषण कुमार के रूप में की गई हैं। सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम की करवाई में जुट गई हैं।

इधर, घटना के बाद मृतक के घर पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सहित सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक छह भाइयों व एक बहन में 5वें नंबर पर था। उसके दो पुत्र आठ वर्ष व छह वर्ष के है। वहीं मृतक शशिभूषण खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करता था। उसके नहीं रहने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की पुष्टि करते थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने बताया कि बिजली के चपेट में आने से किसान की मौत की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े : मोतिहारी पुलिस की बड़ी उपलब्धि, फेक करेंसी जब्त

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...