अपनो को देख आंखो से छलके खुशी के आंसू, रांची पहुंचे उत्तराखंड में फंसे मजदूर

रांचीः उत्तराखंड के टनल में फंसे मजदूर बाहर निकल चुके हैं। आज विमान से सभी मजदूर राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। परिवार के साथ पूरे राज्यवासी मजदूरों का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। मजदूरों के स्वागत के लिए कई बड़े नेताओं के साथ-साथ कई गणमान्य लोग उपस्थित हैं।

मजदूरों का बड़े ही जोर-शोर से गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। वहां मौजूद नेताओं तथा कई लोगों ने मजदूरों को फूल की माला पहनाकर शानदार तरीके से स्वागत किया। मजदूरों के परिजन अपनो को देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाए।

आज रात सीएम आवास जाएंगे सभी मजदूर

सभी अपनो को देखकर अपने खुशी के आंसू रोक नहीं पा रहे थे। एयरपोर्ट से अब मजदूर सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास जाएंगे। वहां सीएम ने सभी मजदूरों को रात्रि भोज का आमंत्रण दिया है।

ये भी पढ़ें- आजसू और रैयतों ने आउटसोर्सिंग कंपनी का काम किया ठप, नियोजन और मुआवजा की मांग

मालूम हो कि दीवाली के दिने 12 नवंबर को टनल के अंदर फंस गए थे। आपदा प्रबंधन तथा प्रशासन ने उन्हें निकालने के लिए कई दिनों से कोशिश कर रही थी पर निकालने में कामयाब नहीं हो पाई थी। अंत में सेना ने मोर्चा संभाला और फिर कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकर मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया।

29 नवंबर को सभी मजदूर निकले थे बाहर

17 दिनों के बाद 29 नवंबर को सभी मजदूर सही सलामत वापस निकल गए। टनल हादसे के बाद से ही मजदूरों के परिजनों के साथ-साथ पूरे देश की निगाहें इस पर टिकी हुई थी कि आखिर वे बाहर कब आएंगे।

आखिरकार 29 नवंबर मजदूरों के टनल से बाहर निकलने के बाद देशवासियों ने राहत की सांस ली। टनल से बाहर निकालने के बाद उनका प्राथमिक इलाज हुआ उसके बाद उन्हें हेलीकाॅप्टर से ऋषिकेश एम्स में इलाज के लिए ले जाया गया था। वहां सभी मजदूर फिट पाए जाने के बाद उन्हें अब अपने-अपने घर वापस भेज दिया गया।

Saffrn

Trending News

South India Train Rush: वेल्लोर और बेंगलुरू जाने वाली ट्रेनों में...

रांची से दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ और लंबी वेटिंग। वेल्लोर इलाज और नौकरी-पढ़ाई के कारण बढ़ी यात्रियों की संख्या, नई...

Dhanbad Cyber Crime: APK File से करोड़ों की ठगी करने वाला...

धनबाद में APK फाइल के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले हाईटेक गिरोह का खुलासा। I4C टीम जांच में जुटी, पांच साइबर अपराधी...

CBSE Result Portal Update: स्कैन कॉपी आवेदन की तारीख बढ़ी, Server...

CBSE ने 12वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई 2026 तक बढ़ाई। पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी के बाद...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश...

झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदला रहेगा। कई जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी, पलामू प्रमंडल में लू...

GEMS of Bihar Anniversary: दिल्ली में जेम्स ऑफ बिहार का 6वां...

 दिल्ली में GEMS of Bihar के 6वें स्थापना दिवस समारोह में बिहार के विकास, निवेश, रोजगार और उद्योग विस्तार पर विशेषज्ञों ने रखे विचार।GEMS...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img