Advertisement
Advertisement

सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं में अब कोई डिवीजन नहीं

रांची: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं की साल 2024 में होने वाली परीक्षाओं के संबंध में एक अहम सूचना जारी की है.

बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक सान्याम भारद्वाज ने शुक्रवार को कहा कि दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में अब कोई डिवीजन (श्रेणी) या डिस्टिंक्शन (विशेष योग्यता) नहीं दी जायेगी.

उन्होंने कहा कि कुल प्राप्तांक भी नहीं दिये जायेंगे. यदि किसी विद्यार्थी ने पांच से अधिक विषयों में परीक्षा दी है, तो उसे उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश देने वाला संस्थान या नियोक्ता उसके लिए सर्वश्रेष्ठ पांच विषयों पर विचार करने का फैसला कर सकता है.

बोर्ड की ओर से जानकारी देते हूए भारद्वाज ने बाताया है कि  बोर्ड अंक प्रतिशत की गणना नहीं करजा है उसकी घोषण नहीं करात या सूचना नहीं देता
उन्होंने कहा कि यदि उच्च शिक्षा या रोजगार के लिए अंक प्रतिशत आवश्यक है, तो प्रवेश देने वाले संस्थान या नियोक्ता द्वारा उसकी गणना की जा सकती है. बोर्ड ने इसे लेकर परीक्षा उपनियमों के अध्याय- 7 के सब सेक्शन 40.1 (iii) का हवाला दिया है.

दरअसल, इस संबंध में सीबीएसइ को कई अनुरोध प्राप्त हो रहे थे. बोर्ड ने 10वीं व 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी करने से पहले यह नोटिस जारी किया है. गौरतलब है कि इससे पहले, डिवीजन, डिस्टिंक्शन सूची जारी नहीं करने का फैसला कोविड-19 महामारी के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान 2020 में किया गया था.

उस समय परीक्षाओं में छात्रों को प्राप्त अंकों के औसत का इस्तेमाल करते हुए परिणाम घोषित किये गये थे. हालांकि, बोर्ड ने महामारी के बाद के सालों में भी इस परंपरा को बहाल नहीं करने का फैसला किया.

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...