नवजात के शव को जबड़े में दबाए घूम रहा था आवारा कुत्ता, सन्न रह गए लोग

भागलपुर: नवगछिया पुलिस जिला के नवगछिया थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर देखने को मिली है, जहां पर एक आवारा कुत्ता नवजात के शव को मुंह में दबाए घूमता फिर रहा है। जिसने भी इस मंजर को देखा वो सहम गया। स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से कुत्ते के मुंह से नवजात के शव को बाहर निकाला।

जिसके बाद इस घटना की सूचना तुरंत ही इस पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार कुत्ते ने जिस नवजात को अपने जबड़े में दबा रखा था वह एक लड़की का शव था।

घटना सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया

जानकारी के मुताबिक एक आवारा कुत्ता नवजात के शव को मुंह में दबाकर इधर-उधर घूम रहा था। तभी लोगों की इसपर नजर पड़ी। जिसके बाद लोगों ने बड़ी मुश्किल से शव को कुत्ते के मुंह से बाहर निकाला।हालांकि तबतक बहुत देर हो चुकी थी और बच्ची ने दम तोड़ दिया था।

ये भी पढ़ें- अमन सिंह हत्याकांडः हाईकोर्ट ने जेल आईजी को हाजिर होने का दिया आदेश

इस घटना के बाद पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है कि आखिर नवजात के शव को कुत्ता कहां से लेकर आ रहा था। इसके साथ ही पुलिस यह पता करने की भी कोशिश कर रही है कि यह बच्चा आखिर है किसका?

 

RIMS Admission 2026: रिम्स में MBBS की 250 सीटों पर 29...

RIMS Admission 2026, रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एमबीबीएस की 250 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शनिवार, 29 अगस्त से शुरू होगी। इनमें स्टेट...

Jairam Mahto Arrest: जयराम महतो पर बढ़ा पुलिस का दबाव, 5...

Jairam Mahto Arrest, धनबाद: बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित गाली-गलौज, धमकी और थाना कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले ने अब तूल पकड़ लिया...

Nepal Flash Flood: बिहार सरकार ने काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के...

 नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के करीब 100 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार ने सुरक्षित रेस्क्यू कर ट्रेन से महाराष्ट्र...