करोड़ों की लागत से बनने वाले डिग्री कॉलेज का विधायक ने किया उद्घाटन

पाकुड़ः जिले की लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत रंगा में करोड़ों की लागत से बनने वाले डिग्री कॉलेज का उद्घाटन लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने किया। डिग्री कॉलेज का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक का आदिवासी रीति-रिवाज से जोरदार स्वागत किया गया।

कई सालों से डिग्री कॉलेज की थी मांग

दरअसल कई सालों से पाकुड़ में डिग्री कॉलेज की मांग की जा रही थी ऐसे में विधायक ने मुख्यमंत्री से डिग्री कॉलेज की मांग की थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उस पर मुहर लगा दी। रंगा में डिग्री कॉलेज बन जाने से सुदूरवर्ती इलाके के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने में सुबिधा होगी।

ये भी पढ़ें- आउटसोर्सिंग कंपनी में शव मिलने से मचा हड़कंप, गेट के सामने शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

जहां छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए दुमका जाना पड़ता था। अब रंगा में डिग्री कॉलेज बन जाने से न सिर्फ पढ़ाई होगी बल्कि कई लोगों को रोजगार भी मिलेगी। वहीं विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने कहा कि पाकुड़ में विकास को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर है। पाकुड़ में मेडिकल कॉलेज भी बनेगी।

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...