आउटसोर्सिंग कंपनी में शव मिलने से मचा हड़कंप, गेट के सामने शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

धनबादः बाघमारा के बीसीसीएल एरिया 05 निचितपुर कोलियरी में संचालित डेको आउटसोर्सिंग कंपनी में सुरक्षाकर्मी का शव मिलने से सनसनी फैल गयी।

मृतक के परिजनों ने शव को कार्यालय के मुख्य गेट के समक्ष रखकर प्रदर्शन किया। परिजन का कहना है कि कंपनी पहले मृतक के आश्रितों को मुआवजा और नियोजन दे, इसके बाद ही शव को उठाया जाएगा। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस घटना स्थल पंहुंची और जांच में जुट गई है।

ड्यूटी से लौटने के दौरान वाहन ने धक्का मारा था

पूरे मामले की जानकारी देते हुए रीना देवी ने कहा कि जिसका शव बरामद की गई है वह महेश सिंह है। महेश इसी कंपनी में काम करते थे। ड्यूटी से आने के दरमियान वाहन से धक्का लगने से गिर गए।

ये भी पढ़ें- बोधगया में विश्व के सबसे बड़े स्लीपिंग बुद्ध के प्रतिमा का अनावरण

जहां स्थानीय लोगों ने उसे हॉस्पिटल ले गए पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण नियोजन और मुआवजा की मांग कर रहे हैं।

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...