धनबाद जेल में बंद 16 कुख्यात बंदियों को राज्य के अलग अलग जेलों में शिफ्ट करने की तैयारी तेज

धनबाद जेल (मंडल कारा) में गैंगेस्टर व शूटर अमन सिंह की गोलीमार कर हत्या किये जाने के बाद जेल के अंदर बंदियों के बीच संघर्ष को देखते हुए जिला प्रशासन और जेल प्रशासन ने जेल में बंद हार्डकोर बंदियो को दूसरे जेल में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।यहां के जेल में बंद कुल 23 में से 16 बंदियों को पहले चरण में दूसरे जेल में भेजा जाएगा ।

झारखंड के विभिन्न जिलों में इन 16 बंदियों को भेजने की तैयारी है,नीरज सिंह हत्याकांड में आरोपी जैनेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह को घाघीडीह,वैभव यादव उर्फ राहुल सिंह दुमका जेल, कुंदन कुमार उर्फ रोहित धिक्कार को पलामू मेदिनीपुर जेल, आशीष शुक्ला उर्फ सत्यम को होटवार जेल, दिनेश गौड़ को चाईबासा जेल, अमर रवानी को हजारीबाग, बिनोद सिंह को गोड्डा जेल, कुर्बान अली उर्फ सोनू को गुमला जेल, पंकज सिंह जामताड़ा जेल, सागर सिंह उर्फ शिबू को कोडरमा जेल, भोलू यादव लातेहार जेल,प्रिंस खान गुट के गॉडविन खान को लोहरदगा जेल, फहीम गुट के बंटी खान को पाकुड़ जेल ल,डबलू मिश्रा को साहिबगंज जेल, चंदन सिंह उर्फ रोहित सिंह राजमहल जेल, औरंगजेब को तेनुघाट जेल में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।

Patna Chhath Puja 2026: पटना में 92 गंगा घाटों और 82...

Patna Chhath Puja 2026: छठ महापर्व 2026 को लेकर पटना नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता...

Vantara EARAZA Conference 2026: वनतारा में जुटे 30 देशों के वन्यजीव...

Vantara EARAZA Conference 2026: गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा में 26 से 29 अक्टूबर तक यूरेशियन रीजनल एसोसिएशन ऑफ जूज एंड एक्वेरियम (EARAZA) का...

Giridih Drinking Water Scheme: पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर मंत्री योगेंद्र...

Giridih Drinking Water Scheme: झारखंड में पेयजल योजनाओं की धीमी रफ्तार और लंबित कार्यों को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। गिरिडीह समाहरणालय...