मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

नवादा : नवादा आज यानी बुधवार को सुबह छह बजे सोनसिहारी पंचायत के भोला बिगहा गांव में एक व्यक्ति की मौत मोटरसाइकिल की चपेट में आने से हो गई। भोला बिगहा गाँव के 66 वर्षीय अर्जुन यादव दूध लेकर साईकिल से कादिरगंज की ओर जा रहे थे। कमालपुरा और शादिकपुर के बीच पक्की सड़क पर उनकी साईकिल तेज रफ्तार में आती मोटरसाइकिल से टकरा गई जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों ने मोटरसाइकिल चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दी।

बताया जाता है कि मोटरसाइकिल का नम्बर JH 12 H 1041 है जबकि मोटरसाइकिल सवार समाय गांव के आशुतोष कुमार बताए जाते है जिनकी उम्र आधारकार्ड के अनुसार 16 वर्ष है। मौके पर उग्र ग्रामीणों ने सरकार से मृतक परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। कादिरगंज और मुफस्सिल थाना पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और घटना से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कर ली।

पटना में इस घटना की जानकारी मिलते ही नवादा विधायक विभा देवी ने अपने लोगों को घटनास्थल पर भेजकर पूरी स्थिति की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। सदर अस्पताल पहुंच कर राजद के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र यादव, शशिभूषण शर्मा, उमेश हरी और पंकज यादव आदि ने बताया कि पूरी घटना की जानकारी विधायक को दे दी गई है। निर्देश मिला है कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद पहुंचायी जाए ताकि सरकार की ओर से प्राप्त होने वाली सुविधाएँ तत्काल मुहैया कराई जा सके।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...