मुजफ्फरपुर : बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने बुधवार की रात एक निजी फाइनेंस बैंक को निशाना बनाते हुए 38 लाख रुपए लूट लिए। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर का है जहां भारत फाइनेंस कंपनी से देर रात करीब 12 से एक के बीच दो की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने फाइनेन्स कर्मियों को बंधक बनाकर 38 लाख रुपए लूट लिए। वहीं घटना की सूचना पर सुबह पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
हालांकि इस लूट की घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन ये सवाल उठ रहा है कि इतनी रात तक ऑफिस में क्या काम चल रहा था। पैसा रोज बैंक में जमा कर देना होता था तो इतनी रकम ऑफिस में क्यों रखा गया। वहीं एक साथ चार दरवाजे कैसे खोले गए। वहीं दो दिन पहले तक सीसीटीवी चल रहा था, अचानक सीसीटीवी काम करना बंद कैसे हो गया। ऐसे में पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल घटना के वक्त मौजूद सभी फाइनेंसकर्मी को डिटेन कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
संतोष कुमार की रिपोर्ट


