बोलेरो से भारी मात्रा में देशी शराब जब्त

गोपालगंज : गोपालगंज में उत्पाद विभाग के टीम ने यूपी सीमा से सटे जलालपुर रोड में वाहन जांच के दौरान एक बोलेरो से भारी मात्रा में देशी शराब जब्त किया है। वहीं तस्करी के आरोप में उत्पाद पुलिस ने बोलेरो चालक गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बोलेरो चालक का नाम सत्येंद्र यादव है। यह यूपी के कुशीनगर जिला के तरेया सुजान थाना के जवहि नरेंद्र गांव का रहने वाला है। यह कार्रवाई उत्पाद विभाग के टीम ने कुचायकोट के जलालपुर रोड के समीप की है।

उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक बोलेरो गाड़ी से शराब की तस्करी की जा रही है। इस सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम जलालपुर रोड में यूपी से आने वाली सभी गाड़ियों को संघन तलाशी शुरू कर दिया।इसी दौरान एक बोलेरो गाड़ी को रोककर तलाशी किया गया तो उसमें तहखाना बना कर रखी गयी 1775 पीस देशी विदेशी शराब बरामद किया गया।इस मामले में एक बोलेरो चालक को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार चालक यूपी के तरेया सूजन का रहने वाला है।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

JPSC Exam Cancellation: झारखंड हाईकोर्ट ने तीन भर्ती परीक्षाओं पर फैसला...

JPSC Exam Cancellation, रांची: झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, बाल...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ राहत की दूसरी किस्त जारी, अब...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दूसरे चरण में 1,60,201 परिवारों के...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: पीएमसीएच में 2500 बेड पर इलाज...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: बिहार की राजधानी पटना स्थित पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (PMCH) में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा...