बोकारोः झरिया ओपी थाना क्षेत्र के पास हीरक रोड में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा DVC अस्पताल के डॉक्टर लक्ष्मण सोरेन की गाड़ी से हुआ है। हादसे के बाद उग्र ग्रामीणों ने अस्पताल के मुख्य द्वार को बंद करके हड़ताल पर बैठकर इंसाफ की मांग कर रहें हैं। वहीं मृतक का नाम रवि केवट बताया गया।
उग्र ग्रामीणों ने डीवीसी अस्पताल के मुख्य द्वार पर ताला बंदकर सड़क जामकर नारेबाजी की, वहीं डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग और मृतक के परिजन को डीवीसी में नौकरी की मांग कर रहें है।







