Advertisment

20 लाख की रंगदारी नहीं मिली तो अपराधियों ने घर पर चढ़कर की गोलीबारी और तोड़फोड़

गया : गया में अपराधियों को 20 लाख रुपए की रंगदारी नहीं मिलने पर ठेकेदार के घर पर चढ़कर की गोलीबारी और तोड़फोड़ की। ठेकेदार व उनके परिवार बाल-बाल बचे। वहीं पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। यह घटना गया जिले को मेडिकल थाना क्षेत्र के घुटिया पंचायत की है।

वहीं इस संदर्भ में ठेकेदार सुनील कुमार ने बताया कि चिरैयाताड़ मुहल्ले के रहने वाला मंटू यादव के बेटा रामबाबू पांच तारीख को मेरे मोबाइल पर फोन कर हमे धमकी देते हुए कहा कि हमे 20 लाख रुपया दो नही तो जान से मार देगे। जब हमने पैसा नहीं दिया तो बुधवार की रात करीब 12 बजे करीब हथियार से लैस करीब एक दर्जन अपराधी मेरे घर पर आए और अंधाधुध गोली चलाते हुए मेरे घर का दीवार फांद कर मेरे घर में तोड़फोड़ करने लगे। जब हमने हल्ला किया तो मेरे गांव के लोग जुट गए और गांव वालों को देख रामबाबू सहित सभी अपराधी दीवार फांद कर चारपहिया वाहन से भागने लगे। तभी गांव वालों खदेड़कर एक अपराधी जिसका नाम सुबोध कुमार है। बाकी अपराधी भाग निकले। पकड़े गए अपराधी को पुलिस को हवाले कर दिया गया।

उन्होंने यह भी बताया कि जिस वाहन से अपराधी आए थे उस वाहन में गोली और शराब था। जो पुलिस आकर जब्त कर लिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए अभिलंब अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं घटनास्थल पर मौजूद मेडिकल थाना के एसआई सुमन कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि सुनील कुमार के घर पर रात्रि में अपराधियों के द्वारा गोलीबारी को गई है। इस मामले पुलिस एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल अपराधी है पुलिस उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करेगी।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

India Nepal Border Security Bihar: भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, मुख्य...

India Nepal Border Security Bihar: बिहार में भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा और सीमावर्ती अपराधों पर नियंत्रण को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता...

Bihar PM Surya Ghar Yojana: सोलर पैनल से राशन कार्ड तक,...

Bihar PM Surya Ghar Yojana: बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में राज्य में संचालित प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

BFCL Volleyball Tournament: बीएफसीएल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 10 विभागीय...

BFCL Volleyball Tournament, रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल), मरार स्थित परिसर में कर्मचारियों के बीच खेल भावना, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा...