Advertisment

बालाजी कंपनी के लापरवाही की खामियाजा एक बार फिर गरीब बच्ची को भुगतना पड़ा

लोहरदगा: जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत पाखर में हिंडालको कंपनी के अंडर में कार्यरत बालाजी कंपनी के लापरवाही की खामियाजा एक बार फिर गरीब बच्ची को भुगतना पड़ रहा है ।

कंपनी ने बॉक्साइट खनन कर बॉक्साइट निकासी तो कर ली परंतु गढ़ा खोदकर भराव नहीं किए जाने की वजह से आए दिन घटनाएं घट रही है इसके बावजूद भी कंपनी का कोई जवाब देही सामने नहीं आ रहा है।

कंपनी को तो सिर्फ अपने मुनाफे से वास्ता है यहां बॉक्साइट कंपनी को स्थानीय लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध करानी है।

बॉक्साइट कंपनी की वजह से यहां के लोगों को आए दिन परेशानी झेलना पड़ रहा बीते दिन पाखर के पठारी क्षेत्र में संचालित बॉक्साइट के पुराने तीन नंबर माइंस के गड्ढे में एक बच्ची के गिरने से उसका दाहिना हाथ टूट गया।

हिंडाल्को के अंदर में कार्यरत बालाजी कंपनी के द्वारा बांग्ला पाट स्थित माइंस खदान में बॉक्साइट निकासी कर छोड़ दिए गड्ढे की वजह से पाखर सरना पाट निवासी रामजतन नागाशिया के 10 वर्षीय पुत्री सुनामनी कुमारी गड्ढे में गिर गई और उसका दाहिना हाथ टूट गया परिजनों के द्वारा आनन फानन में प्राइवेट अस्पताल में इलाज तो कर दिया परंतु कंपनी की ओर से कोई सहायता नहीं मिला l

MIT इंजीनियरिंग कॉलेज को घोषित किया गया रैगिंग फ्री, आयुक्त ने...

मुजफ्फरपुर : तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने कहा है कि एमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज को रैगिंग फ्री घोषित कर दिया गया है।...

Jio TRAI Drive Test 2026: TRAI रिपोर्ट में जियो नंबर-1! संथाल...

Jio TRAI Drive Test 2026: रिलायंस जियो ने दावा किया है कि झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) के...

TRE-4 के तहत करीब 32 हजार शिक्षकों की बहाली का रास्ता...

पटना : बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति के...