सिपाही के पुत्र को दर्जनों बार अज्ञात युवक ने चाकू मारकर किया हत्या

नवादा : नवादा बिहार में बढ़ते अपराध चोरी, डकैती, लूट और हत्या जैसे वारदात आए दिन देखने और सुनने को मिलता रहता है। बिहार के मुखिया नितीश कुमार ने कहा था कि यह सुशासन की सरकार है बिहार से जंगलराज खत्म हो चुका है लेकिन अब नहीं लगता कि बिहार में सुशासन की सरकार है और जंगलराज खत्म हो चुका है आए दिन बिहार में कहीं न कही किसी जिले में हत्या और लूट की घटना घटती रहती है।

ताजा उदाहरण दिनदहाड़े नवादा शहर के केएलएस कॉलेज तथा तीन नंबर स्टैंड के बीच में अज्ञात एक युवक ने राहुल कुमार नामक युवक को दर्जनों बार चाकू मार कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगो के सहयोग से इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृत युवक की पहचान शहर के पोस्टमार्टम रोड माल गोदाम के मोहल्ले के वासुदेव प्रसाद के 19 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बता दें कि मृत युवक की मां सावित्री देवी नवादा नगर थाने में होमगार्ड के पोस्ट पर थी उसे नवादा नगर थाना से ट्रांसफर कर किया गया अब वह मुंगेर थाना में सिपाही के पद पर तैनात है।फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar EV Charging Network: बिहार में बढ़ेगा ईवी चार्जिंग नेटवर्क, 10...

Bihar EV Charging Network: बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार कर रही है।...

Muzaffarpur SKMCH News: निरीक्षण और वेतन कटौती के निर्देश के बाद...

Muzaffarpur SKMCH News: श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (SKMCH) की इमरजेंसी व्यवस्था पर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार रात गायघाट थाना क्षेत्र...

Anant Singh Viral Statement: अनंत सिंह के ‘9 मर्डर’ वाले बयान...

Anant Singh Viral Statement: मोकामा के विधायक अनंत सिंह का नौ लोगों की हत्या से जुड़ा बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिहार...