आचार संहिता के बीच युवक की चाकू मारकर हत्या

कैमूर : कैमूर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आचार संहिता के बीच एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पूरा मामला कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के जमुरना गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव के बाहर एक छोटी पुलिया पर दो युवक आपस में बैठकर बात कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अचानक चाकू निकालकर ताबड़तोड़ वार कर दिया।

DIARCH Group 22Scope News

चाकू गर्दन के बगल और छाती में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया

आपको बता दें कि चाकू गर्दन के बगल और छाती में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान टिंकू खरवार के 18 वर्षीय पुत्र गोलू खरवार के रूप में हुई है। परिजनों ने आनन-फानन में उसे रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए उसे मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन अफसोस, रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां एफएसएल टीम की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती भी मौके पर मौजूद रहे। वहीं, इस मामले में मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि हत्या का आरोप अशोक यादव के पुत्र संदीप यादव पर लगा है, जो इसी गांव का रहने वाला है। फिलहाल आरोपी फरार है। लेकिन पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। किस बात को लेकर विवाद हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की असली वजह सामने आएगी

वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की असली वजह सामने आएगी। इस दर्दनाक वारदात के बाद पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जबकि ग्रामीणों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। देखना होगा कि आरोपी कब तक पकड़ा जाता है। आखिर इस हत्या की असल वजह क्या निकलती है।

यह भी पढ़े : आपसी विवाद में चाकूबाजी से युवक की मौत, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

झारखंड SIR : 31 अक्टूबर तक जुड़वाएं वोटर लिस्ट में नाम,...

रांची: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का सबसे अहम चरण अब अपने अंतिम सप्ताह में है। जिन पात्र नागरिकों का...

Mumbai Indians New Head Coach: कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के...

 मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को नया हेड कोच नियुक्त किया है। खिलाड़ी और बैटिंग कोच के बाद अब पोलार्ड संभालेंगे टीम की कमान।Mumbai...

Jio IPO Record: कमजोर बाजार में जियो IPO ने मचाया धमाल,...

 Jio IPO में 7.40 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड मांग आई। 1.38 करोड़ से अधिक आवेदन और 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद 26 अक्टूबर...