Advertisment

Dhanbad: प्रेम प्रसंग में महिला पुलिसकर्मी के पुत्र की चाकू मारकर हत्या

धनबाद : प्रेम प्रसंग में महिला पुलिसकर्मी के पुत्र की चाकू मारकर हत्या जिले के

सरायढ़ेला थाना क्षेत्र के जगजीवन नगर स्थित बीसीसीएल क्वार्टर के समीप बुधवार 29 जून की

देर रात महिला पुलिसकर्मी के पुत्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई.

घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है.

बताया गया कि चाकू लगने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को

सेंट्रल हॉस्पिटल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतक के परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

घटना के संबंध में बताया जाता है कि जगजीवन नगर निवासी शिव शक्ति ऊर्फ अभय नामक युवक को वही के एक स्थानीय युवक ने घर से बुलाया और चाकू मार दिया. मृतक की बहन का कहना है कि उसके भाई की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. वहीं परिजनों का ये भी आरोप है कि सेंट्रल अस्पताल में घायल का समय पर इलाज नहीं होने और इलाज में डॉक्टरों द्वारा लापरवाही बरते जाने की वजह भी मौत का कारण बना.

murder1 22Scope News

हमलावर युवक को लोगों ने पकड़ा

वहीं हमलावर युवक को लोगों ने पकड़ लिया और बुरी तरह पीटा. जिसके बाद उसे पुलिस ने इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. जहां उसकी स्थिति भी गंभीर बनी हुई है. हमलावर युवक भी जगजीवन नगर का निवासी बताया जाता है. वहीं हत्या किस वजह से की गई है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सकता है.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

ट्रिपल मर्डर का खुलासा, प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या  

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...