मैथिली फिल्म “जैक्सन हॉल्ट” के बाद नई फिल्म “करियट्ठी” लेकर आ रही हैं नीतू चंद्रा श्रीवास्तव

पटनाः नई फिल्म “करियट्ठी” – देशवा, मिथिला मखान और जैक्सन हॉल्ट जैसी बिहारी भाषा की फिल्म

बनाने वाली चंपारण टॉकीज एक बार फिर से अपनी नई फिल्म लेकर आ रही है जिसका नाम “करियट्ठी” है।

यह फिल्म भोजपुरी भाषा में बनाई जाएगी और एक बार फिर इस फिल्म में बिहारी प्रतिभा को मौका मिलेगा।

विगत 12 वर्षों से फिल्म के माध्यम से बिहार में रोजगार का अवसर पैदा कर रही हैं नीतू चंद्रा

यह जानकारी आज फिल्म की प्रोड्यूसर और मशहूर एक्ट्रेस नीतू चंद्रा श्रीवास्तव ने दी। नीतू चंद्रा श्रीवास्तव ने पटना के होटल मौर्य में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कहा कि वे आने वाले दिनों में दो भोजपुरी और एक मगही फिल्म लेकर आ रही हैं। बिहार से लेकर हॉलीवुड में अपना नाम कमा चुकी अभिनेत्री नीतू चंद्रा श्रीवास्तव ने कहा कि मैं और मेरा भाई नितिन चंद्र पिछले 12 वर्षों से बिहार में फिल्म का निर्माण जहां रोजगार के अवसर को बढ़ाने के लिए कर रहे हैं।

नई फिल्म “करियट्ठी” – मनोरंजन के क्षेत्र में हमारे प्रदेश का विकास हो

यही वजह है कि हमारी फिल्मों में कलाकार टेक्नीशियन लोकेशन सब कुछ में बिहार के लोगों को मौका मिलता है। हमारा मकसद यह है कि मनोरंजन के क्षेत्र में हमारे प्रदेश का विकास हो और यहां फिल्मों का माहौल बने और लोगों को रोजगार मिले। जो लोग वर्षों थिएटर करते हुए अपनी जिंदगी काट देते हैं, उन्हें पहचान मिले। और बिहार की प्रतिष्ठा दुनिया भर में और बढ़े।

नई फिल्म "करियट्ठी"
नई फिल्म “करियट्ठी”

नीतू चंद्रा श्रीवास्तव ने कहा कि जब हम बिहार में फिल्म की शूटिंग कर रहे होते हैं तो कहीं ना कहीं हम यहां कुछ लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित करते हैं। अभिनेता, ट्रांसपोर्ट, मेक अप आर्टिस्ट, कैटरिंग आदि कई चीजों में 30 दिनों तक हम लोगों को रोजगार से जोड़ पाते हैं। सोचिए, अगर यहां एक साथ 10 से ज्यादा फिल्मों की शूटिंग होने लगे तो बिहार के लोगों को और कितनी अधिक मात्रा में रोजगार मिलेगा! हमारा यही प्रयास है और इसके लिए हम पिछले 12 सालों से निरंतर लगे हुए हैं।

प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ती हैं एवरेज लड़कियां

नीतू चंद्रा श्रीवास्तव ने अपनी फिल्म “करियट्ठी” को लेकर भी बातचीत की और कहा कि यह प्योर बिहारी भाषा का शब्द है। हमारे समाज में जब किसी लड़की का रंग काला या एवरेज होता है, तब बचपन से ही घर में और सोसाइटी में अलग-अलग तरह की बातें होने लगते हैं। लोगों के अलग सोच देखने को मिलते हैं। ऐसे में घर वालों का सपोर्ट जब मिले तो वह एवरेज लड़कियां भी अपनी प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ती हैं। इसके लिए इंस्पिरेशन जरूरी है।

ये भी पढ़ें- पलामू में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन

हमारी फिल्म कुछ इसी के इर्द-गिर्द है। हम इस फिल्म को भोजपुरी में बना रहे हैं। इसके अलावा एक और भोजपुरी और एक मगही फिल्म लेकर आ रहे हैं। “करियट्ठी” अगले 6 महीने में रिलीज करने की योजना है। इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही अभिनेत्री NSD से हैं। उन्होंने भोजपुरी में भी काम किया है।

उन्होंने फिल्म नीति के बारे में भी बात की और कहा कि नितिन और मैं पहली बार 9 साल पहले फिल्म नीति बनाकर सरकार को दी थी, मगर सरकार और अधिकारियों की फेर बदल से यह मामला टलता गया। मुझे उम्मीद है कि यह जल्द ही लागू होगी क्योंकि फिल्म नीति ऐसे ही लागू नहीं होती इसके लिए सरकार की ओर से बजट भी होता है।

Ram Manohar Lohia Death Anniversary: पटना में डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि...

Ram Manohar Lohia Death Anniversary: महान समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी...

Jharkhand SNA Sparsh: भुगतान में देरी से अटकीं करोड़ों की योजनाएं,...

Jharkhand SNA Sparsh, रांची: झारखंड में एसएनए स्पर्श (SNA Sparsh) प्रणाली के तहत सरकारी योजनाओं के भुगतान में देरी की शिकायतें सामने आ रही...

IIIT Ranchi Student Protest: आदित्य की मौत पर दूसरे दिन भी...

IIIT Ranchi Student Protest: ट्रिपल आईटी रांची में प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य की मौत के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन सोमवार को दूसरे...