Gumla : बालू की चोरी – बालू माफिया- अफसर – नेता सिंडिकेट , करोड़ों रुपए सरकारी राजस्व का नुकसान

गुमला जिले में लगातार बालू की चोरी हो रही है, बालू की चोरी रोकने में प्रशासन नाकाम।
गुमला जिले के सिसई प्रखंड से होकर गुजरने वाली नेशनल हाईवे सड़क से प्रतिदिन सैकड़ो ट्रक चोरी
का बालू रांची जैसे बड़े शहरों में ले जाकर ऊंचे दामों में बेचा जा रहा है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार
यह सारे कार्य देर रात अंधेरे में होता है जब प्रशासन कंबल के अंदर सोया रहता है।
Gumla : बालू की चोरी
Gumla : बालू की चोरी
लगातार बालू की चोरी होने से जहां सरकार को करोड़ों रुपए सरकारी राजस्व का  नुकसान हो रहा है।
वही नदियों से बेलगाम उत्खनन होने के कारण नदियों का अस्तित्व भी खतरे में पड़ चुका है।
यही नहीं भारी वाहनों के चलने से ग्रामीण सड़कों की स्थिति ऐसी हो गई है जहां दोपहिया वाहन
और पैदल चलने वालों को चलना मुश्किल हो जा रहा है।
 सरकारी आकड़े के अनुसार जिले के सभी बालू घाटों मे बालू भरा पड़ा है परन्तु हकीकत इसके बिपरीत है।
Gumla : बालू की चोरी
Gumla : बालू की चोरी
 जिले से अभी भी प्रतिदिन लगभग 300 हाईवा अवैध बालू तस्करी कर राँची के बाजारों में खुले आम बेचा जा रहा है।
सिसई से राँची एन एच 23 में पर रात होते ही बालू लोड हाईवा की कतार देखी जा सकती है.
आश्चर्य की बात यह है कि बालू के इस गोरखधंधा की खबर खनन विभाग,जिला प्रशासन,प्रखण्ड प्रशासन ,पुलिस से लेकर
स्थानीय विधायक सांसद तक सबों को है परंतु सभी इस मामले पर मौन धारण किए हुए है
और बालू तस्करी का धंधा बेखौफ जारी है।
सिसई प्रखंड के विभिन्न नदियों में बालू घाटों से दिनभर सैकड़ो ट्रैक्टर की सहायता से नदी से बालू निकाला जाता है और
शाम ढलते ही जे सी बी एवं लोडर की सहायता से बालू दस चक्का-बारह चक्का हाईवा में लोड
कर राँची भेज दिया जाता है।
4 3 22Scope News
अवैध बालू लादा हाईवा राँची जाने के क्रम में सिसई,बसिया, भरनो,बेड़ो, नगड़ी आदि थाना क्षेत्र पार करती है पर किसी
भी स्थान पर, आम आदमी को कानून का पाठ पढ़ने वाली प्रशासन  इन अवैध बालू लादे हाईवा को हाथ तक नहीं देती।
बालू के इस खेल मे बालू माफिया- अफसर – नेता का एक सिंडिकेट बन गया है जो हर माह करोड़ों रुपये के वारे न्यारे
कर रहे है,पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं, और सरकारी खजाने को भी आंख बन्द कर लूटने का काम कर रहे है।
इस वर्ष अब तक एक घाट की भी नीलामी नहीं हो सकीं है।बावजूद इसके प्रतिदिन सैकड़ो ट्रक अवैध बालू की निकासी
यह साबित करने को पर्याप्त है कि गुमला जिला मे एक और खनन घोटाला जारी है।
जिसकी उच्च स्तरीय जाँच होने पर पूरा सिंडिकेट बेनक़ाब हो जाएगा।
Report : Amit Raj

JTET 2026: झारखंड में 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 986 केंद्रों...

 JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। सहायक आचार्य भर्ती आवेदन की तिथि भी...

Jharkhand Police Encounter: झारखंड में 22 महीने में 26 मुठभेड़, 3...

झारखंड में 11 जनवरी 2025 से 27 अक्टूबर 2026 तक करीब 26 पुलिस मुठभेड़ हुईं। इनमें 3 अपराधियों की मौत और 33 के घायल...

Ranchi Cyber Fraud: गैस बिल अपडेट करने के नाम पर महिला...

रांची में गैस बिल अपडेट और मीटर रीडिंग की समस्या दूर करने के नाम पर महिला से 1,48,497 रुपये की साइबर ठगी हुई। जानें...