नवादा : नवादा राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय मथुरा भवन न्यू एरिया नवादा में जिला अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार के नेतृत्व में पार्टी के नए कार्यकर्ता को सदस्यता दिलाया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि हमारे पार्टी के व्यवसाय प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन कुमार वर्मा को बनाया गया है। साथ ही सूरज पासवान को पकरीबर्मा का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया जबकि मोजिब अंसारी को जिला सचिव बनाया गया है।
इसके अलावे बसंत पासवान को अकबरपुर प्रखंड अध्यक्ष, संतोष कुमार व्यवसाय जिलाध्यक्ष
कमाल खान, भोला सिंह, नीतीश कुमार, अखलेश कुमार प्रमोद, पासवान और कुंदन कुमार पासवान को पार्टी में शामिल किया गया। सभी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाया गया। उन्हें पार्टी की ओर से पार्टी का पट्टी और चुनाव चिन्ह सिलाई मशीन छाप देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पवन कुमार पंकज, मुकेश सिंह, गोपाल कुमार और वशिष्ठ श्रवेश सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
अनिल शर्मा की रिपोर्ट







